भारत को World Cup जीतना है तो इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करना होगा- पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत को World Cup जीतना है तो इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करना होगा- पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा बयान

सलमान बट ने कहा कि शिखर धवन और शुभमन गिल ओपनिंग कर सकते हैं और रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं।

Salman Butt (Photo Source: Twitter)
Salman Butt (Photo Source: Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल भारत में खेला जाएगा, जिसको लेकर सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम भी अपनी बेस्ट कॉम्बिनेशन को चुनने में लगी हुई है। हालांकि, इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सलमान बट ने शिखर धवन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, उनका कहना है कि वर्ल्ड कप 2023 के लिए शिखर धवन को भारतीय टीम में शामिल करना चाहिए। इस समय भारत के पास शिखर धवन से बेहतर ऑप्शन कोई भी नहीं है। अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए सलमान बट ने कहा कि, भारतीय टीम को टॉप ऑर्डर में शिखर धवन की जरूरत है। दाएं हाथ के बल्लेबाजों में इस समय कोई भी बल्लेबाज शिखर धवन से बढ़िया ओपनिंग नहीं कर सकता है।

रोहित शर्मा और शिखर धवन भी ओपन कर सकते हैं- सलमान बट

सलमान बट ने कहा कि, या तो शिखर धवन और शुभमन गिल ओपनिंग कर सकते हैं और रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं। या फिर रोहित शर्मा और शिखर धवन भी ओपन कर सकते हैं। दरअसल, टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में एक्सपीरियंस की जरूरत होगी। इसके अलावा उन्हें छठे नंबर पर केएल राहुल या अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों की भी जरूरत है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अक्सर दबाव पड़ने पर युवा खिलाड़ी लड़खड़ा जाते हैं और इसी कारण से ही आपको अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत है। बता दें कि सलमान बट से पहले भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने भी वर्ल्ड कप के लिए जो टीम चुनी थी, उसमें उन्होंने शिखर धवन को शामिल किया था।

साथ ही उन्होंने कहा था कि, मैं जानता हूं कि शिखर धवन का चयन नहीं होगा लेकिन मैं उनको टीम में बैकअप ओपनर के तौर पर जरूर रखुंगा। बता दें शिखर धवन आखिरी बार आईपीएल 2023 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी की थी। वहीं शिखर धवन ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था और तब से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। धवन इन दिनों नेशनल क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

यहां पढ़ें: 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित शर्मा, अमेरिका में खुद किया ऐलान

close whatsapp