अब यो-यो टेस्ट देने में छूट रहे हैं टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों के पसीने!
तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया एक वीडियो।
अद्यतन - Mar 11, 2023 5:38 pm

टीम इंडिया में भले ही खराब फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी को मौका मिल सकता है, लेकिन अगर खिलाड़ी फिटनेस में फेल होता है तो सीधे उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। इसलिए इन दिनों टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों NCA में मौजूद है और अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं जिसका वीडियो सामने आया है।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों को खेलना है काफी क्रिकेट
जी हां, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज पूरी होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को कंगारू टीम से वनडे सीरीज खेलनी है, उसके बाद करीब 2 महीने IPL चलेगा और फिर टीम इंडिया WTC के फाइनल में पहुंच जाती है तो वो जून महीने में होगा।
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी जगह बचाने के लिए कर रहे हैं बहुत मेहनत!
*तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया एक वीडियो।
*वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी यो-यो टेस्ट देते नजर आ रहे हैं।
*रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, उमरान, युजी चहल हैं वीडियो में।
*वनडे सीरीज और IPL 2023 की तैयारी करने में लगे हैं खिलाड़ी।
दीपक चाहर ने शेयर किया टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ये वीडियो
कुछ खिलाड़ी IPL 2023 की भी तैयारी कर रहे हैं
वहीं NCA में मौजूद कुछ खिलाड़ी IPL 2023 की भी तैयारी करने में लगे हुए हैं, जिसमें रवि बिश्नोई और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी को नाम शामिल है जो IPL में अलग-अलग टीमों से खेलते हुए नजर आते हैं। वहीं इस समय कुछ IPL टीमों का कैंप भी जारी है, आगामी सीजन के लिए।