टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही टूटा टीम इंडिया के प्लेयर्स के आंसुओं का सैलाब, फूट-फूट कर रोए रोहित और विराट
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया।
अद्यतन - Jun 30, 2024 12:19 am

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज बारबाडोस में खेला गया। इस मैच में भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज करके 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम किया। इस मैच को जीतने के बाद जाहिर तौर पर टीम इंडिया के प्लेयर्स काफी इमोशनल दिखे। टीम इंडिया की जीत के साथ ही पूरी टीम खुशी से झूम उठी। हर खिलाड़ी की आंख में खुशी के आंसू थे।
आखिरी ओवर करा रहे हार्दिक पांड्या खुद को रोक नहीं सके और उनकी आंखों से आंसुओं की गंगा बहने लगी। जैसे ही हार्दिक ने आखिरी गेंद डाली कप्तान रोहित शर्मा मैदान में लेट गए और खुशी से अपना हाथ मैदान पर पीटने लगे। रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, हार्दिक पांड्या सहित तमाम खिलाड़ी अपने आंसू नहीं रोक सके।
THEY'VE DONE IT… VIRAT KOHLI AND ROHIT SHARMA ARE NOW A T20 WORLD CUP WINNING DUO. 🥹❤️ pic.twitter.com/7P3pkG0GTk
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 29, 2024
Who's cutting onions? 🥹❤️
– My heart, they deserved it so badly. 🏆 pic.twitter.com/uByGNYOc1n
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 29, 2024
Rohit Sharma and Ritika bhabhi 🥺❤️ pic.twitter.com/1lNGobF4bp
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) June 29, 2024
Waited for this 🥹❤️🇮🇳#INDvsSAFinal #RohitSharma𓃵 #T20WorldCupFinal pic.twitter.com/RZO1KSyTiu
— Tanay (@tanay_chawda1) June 29, 2024
टीम के खिलाड़ी मोहम्मद सिराज ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा था कि जसप्रीत बुमरा मैच का रुख बदलेंगे। उनका आखिरी ओवर काफी अहम था और उन्होंने करके दिखाया। मैं ऊपर वाले का शुक्रगुजार हूं कि हमने वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की।