चेन्नई एयरपोर्ट पर अटकी टीम इंडिया, फैन्स पर चढ़ चुका है वर्ल्ड कप 2023 का बुखार - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेन्नई एयरपोर्ट पर अटकी टीम इंडिया, फैन्स पर चढ़ चुका है वर्ल्ड कप 2023 का बुखार

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का पहला मैच होगा ऑस्ट्रलिया से।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

इस बार टीम इंडिया अपने घरेलू मैदानों पर वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले खेलेगी, जिसे लेकर टीम के खिलाड़ी सहित सभी फैन्स काफी उत्साहित हैं। जिसका नजारा वहां देखने को मिलता है, जहां भारतीय टीम जाती है। अब ऐसा ही नजारा चेन्नई के एयरपोर्ट पर देखने को मिला है और उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है सोशल मीडिया की दुनिया में।

नहीं हुआ वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का अभ्यास

जी हां, वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने से पहले सभी टीमों को अभ्यास मैच खेलने के मौके मिले थे, इस कड़ी में टीम इंडिया को भी अपने 2 अभ्यास मैच खेलने थे। लेकिन बारिश के कारण वो दोनों ही अभ्यास मैच रद्द हो गए, भारतीय टीम का पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड से होना था और दूसरे मैच में रोहित की टीम का सामना नीदरलैंड से था। लेकिन बारिश ने दोनों मैचों में ऐसा खलल डाला कि, एक भी ओवर का खेल नहीं हो पाया।

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही फैन्स के बीच फंसी टीम इंडिया

*वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का पहला मैच होगा ऑस्ट्रलिया से।
*8 अक्टूबर को चेन्नई के मैदान में ऑस्ट्रेलिया से होगा ये मुकाबला।
*चेन्नई पहुंचे भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत।
*एयरपोर्ट के बाहर टीम को फैन्स ने घेरा, CSK ने शेयर किया वीडियो।

CSK के सोशल मीडिया पर आया टीम इंडिया का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

फोटोशूट के दौरान खिलाड़ियों ने की थी जमकर मस्ती

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कब-कब होंगे भारतीय टीम के मुकाबले?

टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को खेलेगी, उसके बाद दिल्ली में टीम का अगला मैच अफगान टीम से 11 अक्टूबर को होगा। तीसरे मैच में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा, ये मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। फिर 19 अक्टूबर को हिटमैन की सेना बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में खेलने उतरेगी, 22 अक्टूबर को टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा और फिर 29 तारीख को भारत के सामने इंग्लैंड होगी। आखिरी के तीन मैचों में भारत का सामना लंका, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड से होगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?