टी20 वर्ल्ड कप के लिए New York पहुंची आधी टीम इंडिया, लंबे सफर ने खिलाड़ियों को थका दिया
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ खिलाड़ियों का एक नया वीडियो।
अद्यतन - May 27, 2024 10:36 am

IPL 2024 अब खत्म हो गया है और उसे KKR टीम ने अपने नाम कर लिया है, वहीं अब फैन्स की नजर टीम इंडिया पर होगी। जो मिशन टी20 वर्ल्ड कप के लिए निकल चुकी है, जहां टीम का पहला बैच New York जा चुका है और वहां से भारतीय टीम के खिलाड़ियों का खास वीडियो सामने आया है।
टीम इंडिया का कैसा रहेगा शेड्यूल?
टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के मैच खेलने से पहले टीम इंडिया सबसे पहले वार्म अप मैच खेलेगी, जो 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ होगा। उसके बाद 5 जून को भारतीय टीम अपने पहले ग्रुप स्टेज के मैच में आयरलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी, उसके बाद 9 जून को रोहित की सेना का सामना पाकिस्तान से होगा। फिर 12 जून को यूएस के खिलाफ भारतीय टीम का मैच है, वहीं टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 15 जून के दिन कनाडा से होगा और सभी मुकाबले की टिकटे तेजी से बिक रही है।
New York की धरती पर रखा टीम इंडिया ने कदम
*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ खिलाड़ियों का एक नया वीडियो।
*वीडियो में खिलाड़ियों का मुंबई से लेकर New York का सफर दिखाया गया है।
*New York का लंबा सफर करने के बाद थके हुए नजर आए भारतीय टीम के खिलाड़ी।
*पहले बैच के बाद अब दूसरे बैच में संजू, चहल, यशस्वी और आवेश खान जाएंगे अमेरिका।
टीम इंडिया का ये वीडियो आया है सामने
कप्तान रोहित का नया वीडियो हो रहा है वायरल
वहीं अमेरिका रवाना होने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने केक काटा था, इस दौरान पंत रोहित को केक खिला रहे थे। लेकिन रोहित ने केक खाने से साफ मना कर दिया, जिसके बाद हिटमैन ने कहा कि अब जीतने के बाद ही केक खाएंगे। ऐसे में ये वीडियो कुछ ही देर में इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया और हर कोई इस वीडियो को देख भावुक हो गया। वैसे भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी दमदार प्रदर्शन किया था और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
एक नजर हिटमैन के वायरल हुए वीडियो पर
Rohit Sharma desperately wants to win that cup……#RohitSharma pic.twitter.com/xqeR7td49Y
— Ŧђa𝕜uℝ (@XThakurSahab) May 26, 2024