दासुन शनाका के साथ मोहम्मद शमी ने की ऐसी हरकत, कप्तान रोहित का भी उड़ गया फ्यूज!
मैच का आखिरी ओवर डाल रहे थे शमी, दासुन शनाका नॉन स्ट्राइक पर थे।
अद्यतन - जनवरी 11, 2023 10:18 पूर्वाह्न

टीम इंडिया ने लंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में जीत के साथ आगाज किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा खबरों में रहे दासुन शनाका।जी हां, लंका टीम के कप्तान दासुन शनाका ने मैच में शानदार पारी खेली, लेकिन शतक के करीब आते-आते उनके साथ कुछ ऐसा होगा गया कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को बीच में आना पड़ गया।
दासुन शनाका ने जीत लिया सभी का दिल
लंका टीम को भारत की तरफ से विशाल टारगेट मिला था, इस दौरान मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने बीच-बीच में टीम की जीत की आस जगाई। वहीं आखिर तक टीम के कप्तान दासुन शनाका ने पिच पर टिके रहे और इस दौरान उन्होंने शतक भी लगाया, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए।
दासुन शनाका से ना जाने क्या दुश्मनी थी मोहम्मद शमी को?
*मैच का आखिरी ओवर डाल रहे थे शमी, दासुन शनाका नॉन स्ट्राइक पर थे।
*शनाका शतक के करीब थे, लेकिन शमी ने कर दिया उन्हें मांकड़ रन आउट।
*उसके बाद की अपील और अंपायर ने तीसरे अंपयार को किया इशारा।
*लेकिन कप्तान रोहित ने दिखाई खेल भावना और वापस ली आउट की अपील।
जब मोहम्मद शमी ने किया था दासुन शनाका को रन आउट
India Being India. @ImRo45 Did The Right Thing In The End. #Mankad #IndiaVsSriLanka @dasunshanaka1 Well Deserved 100. @OfficialSLC @BCCI #Cricket pic.twitter.com/Q1r24YMgdq
— Shohan Bowala (@shohanb) January 10, 2023
शमी की इस हरकत पर रोहित शर्मा को देनी पड़ गई सफाई
विराट कोहली का 10 तारीख से शायद खास कनेक्शन है
साल 2023 का पहला वनडे मैच खेलते हुए विराट कोहली ने शतक जड़ दिया, इससे पहले साल 2022 का आखिरी वनडे मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए भी विराट के बल्ले से 10 तारीख के दिन ही शानदार शतक निकला था। साथ ही लंका के खिलाफ गिल और कप्तान रोहित का बल्ला भी जमकर चला, जहां दोनों ने अर्धशतक लगाया।