वेस्टइंडीज टीम की डेथ गेंदबाजी को लेकर काफी चिंतित हैं निकोलस पूरन - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज टीम की डेथ गेंदबाजी को लेकर काफी चिंतित हैं निकोलस पूरन

पहले टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रनों से हराया था।

West Indies skipper Nicholas Pooran. (Photo Source: Instagram/Nichnicholaspooran)
West Indies skipper Nicholas Pooran. (Photo Source: Instagram/Nichnicholaspooran)

लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने हाल के दिनों में टीम के गेंदबाजों की खराब प्रदर्शन को लेकर बात की है। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने शुक्रवार (29 जुलाई) को त्रिनिदाद में भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में अंतिम चार ओवरों में 52 रन दिए थे।

जेसन होल्डर की अगुआई वाली विंडीज गेंदबाजी यूनिट ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर दबाव बना कर रखा था। हालांकि, दिनेश कार्तिक ने अंतिम ओवर्स में तेजी से रन बनाते हुए भारत को 190 के स्कोर तक पहुंचाया था। हालांकि अंत के ओवर्स में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने जो रन लुटाये उसे देखकर विंडीज के कप्तान निकोलस पूरन काफी निराश थे।

डेथ गेंदबाजी को लेकर काफी परेशान हैं निकोलस पूरन

डेथ ओवर्स में अपनी गेंदबाजी को लेकर दूसरे टी-20 मैच से पहले पूरन ने कहा कि, “यह कुछ ऐसी परेशानी है जिसे हम लंबे समय से ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं, और टीमें हमें समय-समय पर चोट पहुंचाती रहती हैं। एक टीम के रूप में, हम इसे समझते हैं, और हम डेथ ओवर्स के समय बेहतर होने के विभिन्न तरीकों के साथ आने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”

सीरीज के पहले मैच में डेथ बॉलिंग की जिम्मेदारी ओबेद मैकॉय और जेसन होल्डर की जोड़ी को सौंपी गई थी। एक आशाजनक शुरुआत के बावजूद, उन्होंने मैच अंतिम दो ओवरों में 36 रन लुटाए और यहां से मैच वेस्टइंडीज की पकड़ से दूर चला गया।

पूरन ने यह भी कहा कि, “हम जानते हैं कि एक टीम के रूप में हमें डेथ में बेहतर गेंदबाजी करने की जरूरत है, लेकिन हमारे यहां कुछ गेम हैं और हम प्रयोग कर सकते हैं कि हम किस गेंदबाज के साथ डेथ ओवर्स में कोशिश करने जा रहे हैं और हम आखिरी के ओवर्स में क्या करने की कोशिश कर रहे हैं।”

close whatsapp