अगस्त 26- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Aug 26, 2023 3:51 pm

1. ‘मैं इंतजार नहीं कर सकता’- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले बोले Dewald Brevis
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज में हिस्सा लेने से पहले युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने बड़ा बयान दिया है। ब्रेविस का कहना है कि वे इस सीरीज में बल्लेबाजी करने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकते हैं। (और पढ़ें)
2. World Cup में खेलते हुए नजर आ सकते हैं Harry Brook! जोस बटलर ने सुझाई तरकीब
वर्ल्ड कप 2023 के लिए संभावित टीम इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने घोषित कर दी है। तो वहीं इस टीम में युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक के जगह ना बना पाने पर जोस बटलर ने कहा है कि अभी दरवाजे उनके लिए पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। (और पढ़ें)
3. वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा से ये करवाना चाहते हैं आकाश चोपड़ा
आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। तो वहीं इस वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एक बड़ी ही अजीब मांग की है। (और पढ़ें)
4. Asia Cup 2023 से पहले सख्त हुई सरकार, ऑनलाइन सट्टेबाजी विज्ञापनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
एशिया कप 2023 के शुरू होने से पहले भारत के सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अगर कोई संस्थान या कंपनी ऑनलाइन सट्टेबाजी विज्ञापनों में लिप्त पाई जाती हैं तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (और पढ़ें)
5. एशिया कप 2023 पर मंडराया कोविड-19 का खतरा
एशिया कप 2023 के शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा है, तो वहीं अब इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन होने पर खतरा मंडराने लगा है। बता दें कि दो श्रीलंकाई खिलाड़ी कोविड पाॅजिटिव पाए गए हैं। (और पढ़ें)
6. एमएसके प्रसाद ने चुनी वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और सेलेक्टर रहे एमएसके प्रसाद ने आगामी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन किया है। तो किन खिलाड़ियों ने इस टीम में बनाई है जगह? जानने के लिए (और पढ़ें)
7. BCCI को फॉलो करने में लगा है PCB, घरेलू स्तर पर विकास के लिए पाकिस्तान बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने घरेलू क्रिकेट को मजबूत करने के लिए अब बीसीसीआई को काॅपी करने का फैसला किया है। वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरह घरेलू खिलाड़ियों के विकास पर अधिक जोर दे रहा है। (और पढ़ें)
8. बाबर आजम मुझे काफी हद तक विराट कोहली की याद दिलाते हैं- Tom Moody
एशिया कप 2023 शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व कोच टाॅम मूडी ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम की तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है। (और पढ़ें)