ODI World Cup 2023: Temba Bavuma की अगुवाई में साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप के लिए भारत रवाना हुई - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: Temba Bavuma की अगुवाई में साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप के लिए भारत रवाना हुई

वर्ल्ड कप के पहले मैच में साउथ अफ्रीका श्रीलंका का सामना करेगी। 

South Africa Cricket Team (Image Credit- Twitter)
South Africa Cricket Team (Image Credit- Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। गौरतलब है कि इस बार यह मल्टीनेशनल टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में पूरी तरह से 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है, जो 19 नवंबर को खत्म होगा। भारत समेत सभी टीमें इस मार्की टूर्नामेंट के लिए जमकर तैयारी करती हुई नजर आ रही हैं।

तो वहीं अब आगामी वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम, एक नई टीम है जो तेंबा बावुमा की अगुवाई में भारत के लिए रवाना हो गई है। साथ ही इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका कुछ बेहतरीन प्रदर्शन करने की ओर देखगी। हालांकि, अफ्रीकन टीम के लिए यह इतना भी आसान नहीं होगा।

क्योंकि टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही साउथ अफ्रीका टीम के दो महत्वपूर्ण गेंदबाज चोटिल हो गए हैं, जिसकी वजह से वो भारत के लिए रवाना नहीं हो पाए हैं। इनके नाम हैं एनरिक नाॅर्खिया और सिसांडा मगाला, तो वहीं साउथ अफ्रीका मैनेजमेंट ने इन दोनों गेंदबाज के रिप्लेसमेंट के तौर पर अफ्रीकन टीम में Andile Phehlukwayo और Lizaad Williams को शामिल किया है।

भारत के लिए रवाना हुई साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

साथ ही आपको बता दें कि आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरूआत 7 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच में दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं इसके बाद साउथ अफ्रीका अपने अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया का 12 अक्टूबर तो 17 अक्टूबर को नीदरलैंड का सामना करने वाली है।

ये भी पढ़ें- जानें भगवान शिव से प्रेरित नए Varanasi Cricket Stadium की विशेषताएं क्या हैं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?