IPL 2022: थाला महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर बल्ले से दिखाया कमाल तो सोशल मीडिया पर फैंस ने दी कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: थाला महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर बल्ले से दिखाया कमाल तो सोशल मीडिया पर फैंस ने दी कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया

चेन्नई सुपर किंग्स टीम का इस मैच में ऊपरी क्रम पूरी तरह से फेल रहा।

MS Dhoni. (Photo Source: Twitter/CSK)
MS Dhoni. (Photo Source: Twitter/CSK)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच के साथ देखने को मिली। जिसमें पहले मुकाबले में KKR टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 131 रन ही बनाने दिए।

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स टीम की इस पारी के दौरान टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बल्ले से सभी का दिल जीतने का काम किया। जिसमें उन्होंने टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों के विफल होने के बाद कप्तान रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि तेजी के साथ रन भी बटोरे। जिसमें धोनी के बल्ले से 38 गेंदों में शानदार नाबाद 50 रनों की पारी देखने को मिली जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल है।

आधी टीम 61 के स्कोर पर लौटी पवेलियन

सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से सभी फैंस को बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद थी, जिसमें ओपनिंग करने उतरे पिछले सीजन के ऑरेंज कैप विजेता रुतुराज गायकवाड़ इस मैच में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद 28 के स्कोर पर CSK की टीम को दूसरा झटका डीवोन कॉन्वे के तौर पर लगा जो 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद 49 के स्कोर पर रॉबिन उथप्पा भी 28 रनों की निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए जबकि अंबाती रायडू 15 रन बनाकर चलते बने। जिसके बाद 61 के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 5वां झटका शिवम दुबे के तौर पर लगा। यहां से कप्तान रवींद्र जडेजा ने धोनी के साथ मिलकर टीम को संभालने का काम किया और लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया।

जहां धोनी एकतरफ से तेजी के साथ रन बना रहे थे, वहीं दूसरी तरफ से कप्तान जडेजा लगातार उनका साथ दे रहे थे। जिसके बाद दोनों के बीच में 6वें विकेट के लिए नाबाद 70 रनों की साझेदारी देखने को मिली। कप्तान जडेजा ने भी इस मैच में 28 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली।

यहां पर देखिए धोनी की शानदार पारी पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

close whatsapp