RCB ने दिनेश कार्तिक को बधाई दी तो, DK के जवाब ने जीत लिया सब का दिल
दिनेश कार्तिक भारत की 2007 टी-20 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे।
अद्यतन - सितम्बर 15, 2022 11:34 पूर्वाह्न

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार (12 सितंबर) को आगामी 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। उम्मीद के मुताबिक, स्टार तेज गेंदबाज बुमराह और हर्षल पटेल अपनी-अपनी चोटों के बाद टीम में वापस आ गए हैं। वहीं चोटिल रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है।
फैंस को इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा उम्मीद ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक की जोड़ी से होगी, जो इस वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रही है। कार्तिक को एशिया कप टूर्नामेंट में अपनी फिनिशिंग स्किल दिखाने का मौका नहीं मिला। वहीं पंत ने चार मैचों में सिर्फ 51 रन बनाकर मिले हुए मौके को भुना नहीं सके। लेकिन दोनों खिलाड़ियों को विश्व कप टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन से आगे रखा गया है।
आईपीएल 2022 में शानदार फॉर्म में थे दिनेश कार्तिक
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (आईपीएल) में शानदार फॉर्म में रहे कार्तिक ने लगभग तीन साल के अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी की। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज में 55 और 30* रन की पारी खेलकर वहां भी अपना आईपीएल फॉर्म जारी रखा। लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन और आयरलैंड के खिलाफ पांच मैचों में केवल 29 रन ही बना पाए।
कार्तिक वेस्टइंडीज दौरे पर चार पारियों में 66 रन ही बना पाए और बड़ी पारी खेलने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। लेकिन एशिया कप और अब टी 20 विश्व कप में जगह बनाई। 37 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए 16 आईपीएल मैचों में 330 रन बनाए। उनका 183.33 का स्ट्राइक रेट आईपीएल 2022 में भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ था।
इस बीच उन्होंने बुधवार को एक इमोशनल ट्वीट के साथ अपने सपने को पूरा करने में मदद करने के लिए आरसीबी को धन्यवाद दिया। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि, “शुक्रिया RCB टीम, मेरी जर्नी का अभिन्न हिस्सा बनने के लिए और मेरे सपने को हासिल करने में मेरी मदद करने के लिए। उससे भी ज्यादा जरूरी RCB फैंस का शुक्रिया, जो कि जब मैं नीली जर्सी में टीम इंडिया को रिप्रेसेंट कर रहा होता हूं तब भी RCB, RCB के नारे लगाते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।”
यहां देखिए दिनेश कार्तिक का वो ट्वीट
Thanks @RCBTweets for bein an integral part of the journey and helping me achieve my dream
Most importantly to all the RCB fans who chant RCB,RCB even when am in my blues representing team INDIA , I LOVE YOU GUYS.
THANKS @malolanr @CoachHesson SANJAY BANGAR @basu2013 S SRIRAM https://t.co/eAmSK08SeA
— DK (@DineshKarthik) September 14, 2022