विराट कोहली के साथ फिल्ड पर हुई विवाद को लेकर जॉनी बेयरस्टो ने तोड़ी चुप्पी - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के साथ फिल्ड पर हुई विवाद को लेकर जॉनी बेयरस्टो ने तोड़ी चुप्पी

एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन विराट और बेयरस्टो के बीच हुई थी जुबानी जंग।

इंग्लैंड बनाम भारत के बीच एजबेस्टन में चल रहे पुनर्निधारित टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन जॉनी बेयरस्टो और विराट कोहली के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। तीसरे दिन की सुबह जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाजी के दौरान काफी मुश्किल में नजर आ रहे थे जिसके बाद कोहली ने बेयरस्टो के पास जाकर कहा कि इंग्लिश बल्लेबाज को सब कुछ नजर आ रहा है सिर्फ गेंद ही नजर नहीं आ रही।

इसके बाद बेयरस्टो ने कोहली को कुछ कहा। इसपर कोहली ने जवाब दिया कि चुप रहो और बल्लेबाजी करो। इसके बाद बेयरस्टो ने आक्रामक बल्लेबाजी शुरू की। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और अपना शतक पूरा किया। उन्होंने पहली पारी में 140 गेंदों में 106 रन बनाए थे।

मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए जॉनी बेयरस्टो ने कहा कि, ‘मुझे और कोहली को एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए लगभग 10 साल हो चुके हैं। ये सब होता रहता है। टेस्ट मुकाबलों में यह आम बात है। इन्ही सब की वजह से हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मैदान पर दिखा पाते हैं। एक खिलाड़ी यही चाहता है कि वह अपनी टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन करें और टीम को जीत दिलाए।

विराट कोहली का बल्ला एक और बार शांत रहा

इस टेस्ट मुकाबले में विराट कोहली के पास एक बेहतरीन मौका था। वो इस मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी लोगों का मुंह बंद कर सकते थे। बता दें, पिछले काफी समय से विराट कोहली का फॉर्म खराब चल रहा है जिसको लेकर कई विशेषज्ञों ने उनके लिए काफी कुछ बोला है। इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में विराट कोहली ने 11 और 20 रन बनाए हैं।

विराट कोहली को शुरुआत तो मिली है लेकिन वो शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए हैं। मुकाबले की बात करें तो तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। फिलहाल भारत के पास इस मैच में 257 रनों की बढ़त हासिल है।

close whatsapp