रोहित शर्मा के खराब फॉर्म पर रवि शास्त्री ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उनका काम बढ़ जाने का असर उनकी कप्तानी पर दिख रहा है - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा के खराब फॉर्म पर रवि शास्त्री ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उनका काम बढ़ जाने का असर उनकी कप्तानी पर दिख रहा है

रवि शास्त्री का मानना है कि रोहित शर्मा का कार्यभार पिछले कुछ सालों में बढ़ गया है। जिसका असर उनके प्रदर्शन और कप्तानी पर दिख रहा है।

Ravi Shastri And Rohit Sharma (Photo Source : Twitter)
Ravi Shastri And Rohit Sharma (Photo Source : Twitter)

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन से उनके फैंस को काफी निराश हैं। बता दें इस सीजन में अब तक रोहित शर्मा ने बड़ी पारी नहीं खेली है। इतना ही नहीं उन्होंने इस सीजन अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया है।

वहीं रोहित शर्मा के खराब फॉर्म के कारण मुंबई इंडियंस को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दरअसल वह ईशान किशन के साथ मिलकर टीम के लिए ओपनिंग करते हैं, ऐसे में उनका फॉर्म में नहीं होना मुंबई की मुश्किलें को बढ़ा रखा है। वहीं रोहित शर्मा के खराब फॉर्म पर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल रवि शास्त्री का मानना है कि रोहित शर्मा का कार्यभार पिछले कुछ सालों में बढ़ गया है जिसका असर उनके प्रदर्शन और कप्तानी पर पड़ रहा है। बता दें ESPNcricinfo के एक शो ” ‘Ravi & Raunak” में रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि, दो या तीन साल पहले आपके पास जो संसाधन थे अब वे पहले जैसे नहीं है।

एक कप्तान के रूप में उनके लिए अब दोगुनी चुनौतियां हो गई है- रवि शास्त्री 

रवि शास्त्री ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि, एक कप्तान के रूप में चुनौतियां उनके लिए दोगुनी हो सकती है। एक कप्तान के तौर पर दो साल पहले उनके लिए सब कुछ अच्छा था लेकिन अब उनका काम दोगुना हो चुका है। ऐसे में आपको मैदान पर जाकर और बेहतर काम करने की जरूरत थी।

रवि शास्त्री ने कहा कि, फिर चुनौतियां आती हैं कि आप अपनी टीम को आगे लेकर कैसे जाते हैं, आप उन्हें कैसे मोटीवेट करते हैं, आप कॉम्बिनेशन कैसे बनाते हैं या आप फिर कैसे देखते हैं कि गेम में फिट होने के लिए  कौन बेस्ट हैं। वहीं टीम एक या दो साल में शानदार हो सकती है अगर एक बार फिर से वे एक साथ खेलना शुरू कर दें। लेकिन उस सही कॉम्बिनेशन को बनाए रखना कप्तान का काम होता है।

close whatsapp