जब विशाखापट्टनम में रोहित शर्मा ने भारत के लिए खेली ऐसी पारी जिसको आज तक कोई भी क्रिकेट फैन नहीं भूल पाया - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब विशाखापट्टनम में रोहित शर्मा ने भारत के लिए खेली ऐसी पारी जिसको आज तक कोई भी क्रिकेट फैन नहीं भूल पाया

2019 में रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रनों की धुआंधार पारी खेली थी जिसके बाद तमाम लोग उनकी बल्लेबाजी के दीवाने बन गए थे।

Rohit Sharma Test century
Rohit Sharma. (Photo Source: Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में 2 फरवरी से शुरू हो रहा है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट को इंग्लैंड ने 28 रनों से अपने नाम किया। अब दूसरे टेस्ट को जीतकर मेजबान इस सीरीज में वापसी करना चाहेगा।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इस मैच में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। रोहित शर्मा ने विशाखापट्टनम में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। 2019 में रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रनों की धुआंधार पारी खेली थी जिसके बाद तमाम लोग उनकी बल्लेबाजी के दीवाने बन गए थे।

2019 में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने मयंक अग्रवाल के साथ 317 रनों की साझेदारी की थी जिसमें रोहित शर्मा ने 176 रन बनाए थे जबकि मयंक अग्रवाल ने 215 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा था और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया था। इन दोनों ही खिलाड़ियों की बल्लेबाजी की वजह से भारत ने अपनी पहली पारी को 502 रन पर 7 विकेट पर घोषित किया।

भारत ने 203 रनों से जीता मुकाबला

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और सभी विकेट खोकर 431 रन बनाए। टीम की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 163 गेंदों में 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रनों की बेहतरीन पारी खेली जबकि डीन एल्गार ने 160 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में 7 विकेट झटके थे।

रोहित शर्मा का बल्ला दूसरी पारी में भी नहीं रुका और उन्होंने 149 गेंदों में 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से 127 रनों की तूफानी पारी खेली। भारत ने अपनी दूसरी पारी को 323 रन पर 4 विकेट पर घोषित किया जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका अपनी दूसरी पारी में 191 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस मैच को 203 रनों से अपने नाम किया। भारत की ओर से दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने 5 विकेट झटके जबकि रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट हासिल किए।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?