शेन वॉर्न के अंतिम संस्कार को लेकर द हंड्रेड ने ड्राफ्ट की तारीख में किया बड़ा बदलाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

शेन वॉर्न के अंतिम संस्कार को लेकर द हंड्रेड ने ड्राफ्ट की तारीख में किया बड़ा बदलाव

शेन वॉर्न का आकस्मिक निधन 4 मार्च को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गया था।

Image Credit-Getty
Image Credit-Getty

ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज शेन वार्न का निधन 4 मार्च को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गया था। स्पिन के जादूगर के निधन की खबर से क्रिकेट जगत में सन्नाटा छा गया था। महान खिलाड़ी के निधन के बाद ऑस्ट्रेलिया ने महान खिलाड़ी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला किया। शेन वार्न का अंतिम संस्कार 30 मार्च को मेलबर्न में किया जायेगा।

शेन वार्न को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में सार्वजनिक विदाई दी जाएगी जिसके लिए मैदान में 50000 मुफ्त टिकट उपलब्ध होंगे। वहीं दूसरी तरफ 29 मार्च को द हंड्रेड के ड्राफ्ट का आयोजन किया जाना था। लेकिन शेन वॉर्न के अंतिम संस्कार को देखते हुए अब इसे एक हफ्ते बाद 4 अप्रैल को किया जाएगा जबकि चयनों का खुलासा 5 अप्रैल को किया जायेगा।

हालांकि पिछले दो सालों से द हंड्रेड ड्राफ्ट का आयोजन बंद दरवाजों के पीछे आयोजित किया जा रहा है और ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार इस बार भी इस बार भी बंद दरवाजों के पीछे ही होगा क्योंकि कई टीमों के मुख्य कोच इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में शामिल होंगे। वर्ष 2019 में आखिर बार लंदन में टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण किया गया था।

शेन वार्न को 2022 में दूसरी बार करनी थी वापसी

शेन वार्न ने पिछले सीजन में हंड्रेड की पुरुष टीम लंदन स्पिरिट के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उस दौरान वह  की लंदन स्पिरिट के मुख्य कोच थे। लेकिन शेन वार्न कोरोना पॉजिटिव हो गए थे जिसके कारण वह अधिकांश भाग में मौजूद नहीं हो पाए। हालांकि उन्होंने वर्ष 2022 में वापसी करने का फैसला लिया था।

वहीं लंदन स्पिरिट ने अभी तक अपना नया मुख्य कोच नामित नहीं किया है। पिछले सीजन में डेविड रिप्ले और दिमित्री मेस्करनेस टीम के सहायक कोच के रूप में अपना पद संभाल रहे थे जो इस साल मुख्य कोच की भूमिका निभाने के लिए एक मजबूत उम्मीदवार हैं। लंदन स्पिरिट के मैनेजर ने शेन वार्न के निधन के बाद एक अधिकारिक बयान पेश किया था जिसमें उन्होंने वार्न को एक सच्चे आइकन के रूप में व्यक्त किया था।

close whatsapp