मोहम्मद आमिर ने बताया विराट कोहली को क्रिकेट का असली किंग, तारीफ में किया हैरान करने वाला ट्वीट - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद आमिर ने बताया विराट कोहली को क्रिकेट का असली किंग, तारीफ में किया हैरान करने वाला ट्वीट

मोहम्मद आमिर ने कहा कि, विराट कोहली क्रिकेट के असली किंग हैं।

Mohammad Amir And Virat Kohli (Photo Source : Twitter)
Mohammad Amir And Virat Kohli (Photo Source : Twitter)

आईपीएल 2023 के 65वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से मात दी। बता दें RCB की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई विराट कोहली ने। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के कारण RCB प्लेऑफ में और करीब पहुंच गई।

वहीं विराट कोहली की शतकीय पारी की तारीफ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने की। इसी लिस्ट में अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर का भी नाम शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल लेवल पर उनसे बेहतर बल्लेबाज कोई नहीं है। वह क्रिकेट के रियल किंग हैं।

किसी भी खिलाड़ी के साथ विराट की तुलना नहीं की जा सकती- मोहम्मद आमिर 

बता दें उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए विराट कोहली की तारीफ करते हुए एक ट्वीट की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि क्रिकेट के एकमात्र किंग ने क्या पारी खेली है, take a bow, वहीं अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि, इस जेनेरशन के किसी भी खिलाड़ी की तुलना विराट कोहली से नहीं की जा सकती।

 

उन्होंने आगे कहा कि, विराट की उपलब्धियां अविश्वसनीय है। आज उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। यह शतक बेहद ही खास था क्योंकि RCB की जीत शामिल थी और उन्होंने इस जीत के साथ प्लेऑफ की ओर एक कदम और आगे बढ़ाया है। उन्होंने जिस तरह के शॉट्स खेले हैं वह अविश्वसनीय है। हम उनकी क्लास के बारे में जानते हैं और कठिन परिस्थितियों में ही एक बेहतरीन खिलाड़ी ही उभर कर सामने आता है।

मोहम्मद आमिर ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, उन्होंने चार साल में अपना पहला शतक बनाया है जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में उनका छठा शतक था। वह क्रिकेट के असली किंग हैं। अगर वह पांच साल और खेलेंगे तो मुझे नहीं पता कि वह और कितने रिकॉर्ड बनाएंगे। RCB की सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी भी बनी हुई है। मुझे उम्मीद है कि वह सेमीफाइनल और फाइनल भी खेलेंगे और इस बार ख़िताब भी जीतेंगे।

close whatsapp