टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी शायद काफी परेशान हैं युजी चहल की मजाक-मस्ती से!
BCCI ने टीम इंडिया का एक वीडियो किया सोशल मीडिया पर शेयर।
अद्यतन - जनवरी 5, 2023 11:56 पूर्वाह्न

टीम इंडिया के स्पिनर युजी चहल क्रिकेट के साथ-साथ सोशल मीडिया के भी स्टार हैं, ये खिलाड़ी अपने बाकी साथियों के साथ भी जमकर मजाक-मस्ती करता हुआ नजर आता है। वहीं BCCI ने टीम इंडिया का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बार फिर से चहल का चंचल रूप देखने को मिल रहा है।
युजी चहल की इंस्टा रील्स होती हैं काफी वायरल
वहीं युजी चहल इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं, साथ ही इस खिलाड़ी की रील्स काफी वायरल होती है और फैन्स को भी चहल का नटखट अंदाज काफी पसंद आता है। फैन्स को सबसे ज्यादा युजी की फनी रील्स पसंद आती है जो वो अपनी वाइफ के साथ शेयर करते हैं।
ये क्या हरकत कर दी युजी चहल ने कैमरे के सामने?
*BCCI ने टीम इंडिया का एक वीडियो किया सोशल मीडिया पर शेयर।
*टीम इंडिया के पुणे पहुंचने का है ये वाला वीडियो, सब खिलाड़ी आ रहे हैं नजर।
*युजी चहल ने की ऋतुराज गायकवाड के साथ की बस से उतरने के दौरान मस्ती।
*आज टीम इंडिया खेलेगी लंका के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला।
इस वीडियो में नजर आई युजी चहल की मस्ती
बाकी खिलाड़ियों के साथ मिलकर रहता है स्पिन गेंदबाज
संजू हुए टी20 सीरीज से बाहर
टीम इंडिया को बीच टी-20 सीरीज में एक बड़ा झटका लगा है, जहां विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन घुटने में लगी चोट के कारण बाकी बचे 2 टी-20 मैचों से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह विदर्भ के खिलाड़ी जितेश शर्मा को टीम इंडिया अचानक शामिल कर लिया गया है। साथ ही सीरीज का दूसरा टी-20 मैच आज पुणे में खेला जाएगा।