'वो अभी भी पूरे लय में नहीं दिख रहे हैं'- विराट की फॉर्म को लेकर आकाश चोपड़ा का हैरान करने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वो अभी भी पूरे लय में नहीं दिख रहे हैं’- विराट की फॉर्म को लेकर आकाश चोपड़ा का हैरान करने वाला बयान

हांगकांग के खिलाफ पिछले मैच में विराट कोहली ने लगाया था अर्धशतक।

 (Photo Source: Twitter)
Virat kohli & Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि विराट कोहली अभी भी अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। उन्हें उम्मीद है कि पूर्व भारतीय कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के सुपर 4 मैच में अच्छे फॉर्म में दिखेंगे। रोहित शर्मा और उनकी टीम रविवार, 4 सितंबर को दुबई में एशिया कप के टूर्नामेंट के सुपर-4 फेज के दूसरे मैच में पाकिस्तान का सामना करेगी।

कोहली पाकिस्तान और हांगकांग दोनों टीमों के खिलाफ मैच में अच्छी लय में दिखे थे। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा अभी भी उनके प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। इस बीच स्टार स्पोर्ट्स पर एक बातचीत के दौरान, चोपड़ा से रविवार के मैच से पहले कोहली के फॉर्म के बारे में पूछा गया।

विराट कोहली अभी पुरे लय में नहीं दिख रहे हैं- आकाश चोपड़ा

इसके जवाब में आकाश चोपड़ा ने कहा कि, “मेरी राय में, विराट कोहली अभी भी पूरे लय में नहीं दिख रहे हैं। वह अभी भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं है। उसने रन बनाए हैं, जो हम सभी चाहते हैं। वह निर्दयी है, जब वह खुद पर दबाव डालता है, तो उसे खुद पर दबाव डालना पड़ता है। जो विराट कोहली को परिभाषित करता है।”

चोपड़ा पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 मैच में विराट कोहली के बल्ले से एक शानदार पारी देखना चाहते हैं। इसको लेकर पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि, “मेरे हिसाब से इस समय बल्लेबाज के पास वो फॉर्म और लय नहीं है। कल (4 सितंबर) को होने वाला मैच इस बात का बहुत अच्छा उदाहरण होगा, कि वो सच में फॉर्म में वापस आए हैं या नहीं। मैं कल उनसे अच्छी बल्लेबाजी देखना चाहता हूं।”

कोहली का T20I क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड है। 33 वर्षीय विराट ने सबसे छोटे प्रारूप में भारत के कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेले गए आठ मैचों में 69.20 के शानदार औसत से 346 रन बनाए हैं।

close whatsapp