IPL 2023: KKR के खिलाफ शर्मनाक हार झेलने के बाद गेंदबाजों पर आगबबूला हुए माइक हेसन!
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
अद्यतन - अप्रैल 7, 2023 2:08 अपराह्न

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने शानदार शुरूआत की थी। KKR के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। लेकिन एक छोर से रहमनुल्लाह गुरबाज शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन वह भी 57 रन बनाकर आउट हो गए। एक वक्त कोलकाता ने 89 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे।
जिसके बाद लग रहा था कि टीम शायद 150 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। लेकिन फिर शार्दुल ठाकुर और रिंकु सिंह के बीच 103 रन की शतकीय साझेदारी ने सारा गेम पलट दिया। शार्दुल ठाकुर ने 29 गेंदो में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 68 रनों की पारी खेली। वहीं रिंकु सिंह ने 33 गेंदो में 46 रनों की पारी खेली। कोलकाता से मिली हार के बाद RCB के डायरेक्टर माइक हेसन ने अपने टीम के गेंदबाजों को जमकर लताड़ा।
गेंदबाजों ने सही गेंदबाजी नहीं की- माइक हेसन
शार्दुल ठाकुर ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से RCB के गेंदबाजों पर शिकंजा कसा था। शार्दुल ठाकुर के चलते ही कोलकाता 204 के स्कोर तक पहुंच पाई थी। KKR से हार के बाद माइक हेसन का कहना है कि, जिस तरह से गेंदबाजों ने शार्दुल ठाकुर के खिलाफ गेंदबाजी की वह बिल्कुल सही नहीं थी।
माइक हेसन ने RCB मैच रिव्यू पर कहा, ‘मुझे लगता है गेंदबाजों ने जिस तरह से शार्दुल के लिए गेंदबाजी की वह सही नहीं था। हमने प्लान के मुताबिक गेंदबाजी नहीं की जिसके चलते उन्हें मोमेंटम मिल गया। जैसे ही उन्हें मोमेंटम और आत्मविश्वास मिल गया। उनके खिलाफ गेंदबाजी करना मुश्किल हो गया। हम पिछले मैच में गेंद के साथ अच्छे थे। लेकिन आज हम थोड़े फीके पड़ गए।’
बैंगलोर की बिखरी बल्लेबाजी पर माइक हेसन ने कही यह बात
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम मात्र 123 रन पर ऑलआउट हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कोलकाता के स्पिनर्स के सामने बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।
माइक हेसन ने टीम की बिखरी हुई बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा, ‘हम यह जानते थे कि नारायण और वरूण चक्रवर्ती टीम के लिए इस पिच पर घातक साबित होंगे। लेकिन हमारे पास दो सेट बल्लेबाज थे। लेकिन बदकिस्मती से हम उनका सामना नहीं कर पाए। क्योंकि वह लगातार गूगली गेंद का प्रयोग कर रहे थे।’