अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए जसप्रीत बुमराह चोटिल और IPL के लिए वो फुल फिट, क्या बात है: आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए जसप्रीत बुमराह चोटिल और IPL के लिए वो फुल फिट, क्या बात है: आकाश चोपड़ा

काफी समय से जसप्रीत बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं।

Aakash Chopra and Jasprit Bumrah (Pic Source-Twitter)
Aakash Chopra and Jasprit Bumrah (Pic Source-Twitter)

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें, IPL 2023 का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस भी यही दुआ कर रही होगी कि तेज गेंदबाज IPL 2023 तक पूरी तरह से ठीक हो जाएं और जबरदस्त वापसी करें। हालांकि चोपड़ा ने बुमराह को लेकर कहा है कि उनके लिए IPL से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलना बेहद जरूरी है और अगर वो कुछ IPL मैच नहीं खेलेंगे तो उससे दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी।

काफी समय से जसप्रीत बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं। चोटिल होने की वजह से ना तो वो एशिया कप 2022 टूर्नामेंट को खेल पाए थे और ना ही टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में प्रतिभाग कर पाए थे। उनकी पीठ में चोट लग गई थी। फिलहाल तेज गेंदबाज अपनी चोट से उभर चुके हैं लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उनको लेकर अभी जल्दबाजी नहीं करना चाहती है।

इस साल ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और चोपड़ा के मुताबिक बुमराह के लिए IPL से ज्यादा जरूरी यह दो महत्वपूर्ण इवेंट्स होने चाहिए।

आप पहले भारतीय खिलाड़ी है: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत करते हुए कहा कि, ‘ आप पहले एक भारतीय खिलाड़ी हैं और फिर आपको अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहिए। और इसीलिए अगर बुमराह को कोई परेशानी होती है तो BCCI को आगे आकर फ्रेंचाइजी को यह बताना चाहिए कि हम उनको रिलीज नहीं करेंगे। दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी अगर भारतीय तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के साथ 7 मुकाबले ना खेलें।’

चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘वहीं अगर आप पूरी तरह से फिट है तो आपको खेलते रहना चाहिए। इससे आप और बेहतर होंगे। अगर BCCI चाहेगी तो मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस को इसका भुगतान देना होगा क्योंकि बुमराह भारत के खजाना है। मुझे नहीं लगता कि चीजों को आगे ले जाना इतना मुश्किल होगा।’

close whatsapp