IPL 2022: दबाव में टिक पाना....शेन वॉटसन ने मुंबई इंडियंस (MI) के नए खिलाड़ी टिम डेविड को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: दबाव में टिक पाना….शेन वॉटसन ने मुंबई इंडियंस (MI) के नए खिलाड़ी टिम डेविड को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

टिम डेविड को मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन में 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Shane Watson
Shane Watson. (Photo Source: Twitter)

सिंगापुरी-ऑस्ट्रेलियाई बिग-हिटर टिम डेविड को पांच बार के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विजेता फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) ने बेंगलुरु में हाल ही में संपन्न आईपीएल (IPL) 2022 मेगा ऑक्शन में 8.25 करोड़ रुपये में आगामी IPL 2022 के लिए अनुबंधित किया है।

पिछले IPL 2021 सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में विफल रहने के बाद, MI निस्संदेह आगामी IPL 2022 में एक मजबूत वापसी करना चाहेगा, और फ्रेंचाइजी निश्चित ही टिम डेविड पर इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बाद उनसे लगातार प्रदर्शन करने की उम्मीद करेंगे।

IPL 2022 से पहले MI के साथ टिम डेविड के पहले कार्यकाल पर प्रतिक्रिया देते हुए, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने कहा कि मुंबई टीम द्वारा खर्च की गई कीमत को देखते हुए आगामी सीजन में सिंगापुर में जन्मे ऑलराउंडर से बहुत ज्यादा उम्मीदें होंगी और उन पर दबाव भी बहुत होगा।

टिम डेविड पर IPL 2022 में होगा दबाव: शेन वॉटसन

खैर, यह एक सच्चाई है कि बड़ी कीमत का टैग बहुत सारी उम्मीदों और अत्यधिक दबाव को लेकर आता हैं, और कुछ खिलाड़ी जैसे इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर अपनी प्रतिष्ठा के साथ उम्मीदों पर खरा उतर पाने में सक्षम हुए, वहीं कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीदों से ठीक विपरीत रहा हैं।

शेन वॉटसन ने आईसीसी रिव्यूशो में कहा निश्चित तौर पर जब खिलाड़ी के ऊपर उच्च कीमत का प्राइस टैग होता है तो फ्रेंचाइजी की उम्मीदें उससे बहुत ज्यादा होती हैं, जो साथ में दबाव भी लेकर आता है। जब तक खिलाड़ी को टीम के साथ मैदान में समय नहीं मिल जाता है, तब तक ये दबाव खिलाड़ी पर बना रहता है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा उन्होंने देखा है कि कई सारे खिलाड़ियों ने दबाव में काफी अच्छा खेल दिखाया है। बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर इसका बड़ा उदाहरण हैं।

उन्होंने आगे कहा कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जो दबाव में बिखर गए हैं। टिम डेविड सिंगापुर के हैं और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में भी हिस्सा लेते है, लेकिन यह पहली बार हैं जब उन्हें IPL में खेलने का मौका मिला है, और वो भी मुंबई इंडियंस (MI) के लिए, ऐसे में उन पर दबाव बहुत होगा।

टिम डेविड के पास हैं दोहरी नागरिकता

बता दें, टिम डेविड ने जुलाई 2019 में कतर के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था जिसके बाद से उन्होंने सिंगापुर के लिए 14 T20I मुकाबले खेले है। ऑलराउंडर को दुनिया भर में विभिन्न फ्रेंचाइजीयों के लिए खेलने का अनुभव है, जिसमें IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), बिग बैश लीग (BBL) में पर्थ स्कॉर्चर्स और होबार्ट हरिकेंस, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान, द हंड्रेड में  सदर्न ब्रेव, और कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में सेंट लूसिया किंग्स शामिल हैं।

वह अपनी दोहरी नागरिकता के कारण ऑस्ट्रेलिया के लिए भी चयन योजनाओं का हिस्सा हो सकते हैं। उनके माता-पिता मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के निवासी हैं। लेकिन उन्होंने वित्तीय संकट के चलते सिंगापुर में शरण ली और डेविड का जन्म भी वहीं हुआ, लेकिन उनके पास ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर दोनों की नागरिकता हैं और वह दोनों देशों के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं।

close whatsapp