इन 5 खिलाड़ियों को भारतीय टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा की जगह मौका दिया जा सकता है
लगातर दो साल से बल्ले से फ्लॉप चल रहे हैं चेतेश्वर पुजारा।
अद्यतन - Aug 14, 2021 5:46 pm
1. सूर्यकुमार यादव

फर्स्ट क्लास क्रिकेट और आईपीएल में कुछ सालों तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बड़ी मुश्किल से भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। सूर्या फिलहाल भारत के लिए टी-20 और वनडे मैच खेल चुके हैं लेकिन वो अभी भी टेस्ट क्रिकेट में अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं। सूर्याकुमार यादव भारत के लिए नंबर 3 पर पुजारा के जगह पर सबसे बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
सूर्यकुमार ने लाल गेंद से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। 77 फर्स्ट क्लास मैच में सूर्यकुमार ने 5326 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 44 का रहा है और 62 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने फर्स्ट क्लास में 14 शतक और 26 अर्धशतक जड़ चुके हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 200 का रहा है। बल्लेबाजी के साथ साथ सूर्या एक बेहतरीन फिल्डर भी हैं। फर्स्ट क्लास के रिकॉर्ड उनकी क्षमता को देखते हुए सूर्यकुमार जल्द भारत के लिए सफेद जर्सी में नजर आ सकते हैं।