भारत के खिलाफ मिली हार को न्यूजीलैंड कभी नहीं भूल पाएगा: संजय बांगर - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के खिलाफ मिली हार को न्यूजीलैंड कभी नहीं भूल पाएगा: संजय बांगर

रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से मात देकर तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

New Zealand Team and Sajay Bangar (Pic Source-Twitter)
New Zealand Team and Sajay Bangar (Pic Source-Twitter)

21 जनवरी को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से मात देकर तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। बता दें, मेजबान भारत ने पहला वनडे मैच 12 रन से अपने नाम किया था।

जहां एक तरफ पहले वनडे में दोनों ही टीमों ने काफी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया वहीं दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से पस्त हो गई। कीवी टीम दूसरे वनडे में मात्र 108 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 6 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मुकाबला 24 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं भारत के पूर्व बल्लेबाज कोच संजय बांगर ने न्यूजीलैंड टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स में बताया कि, ‘जिस तरीके से सभी गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड बल्लेबाजों के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की है अगर कीवी टीम बड़े टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ नॉकआउट मुकाबला खेलने आती है तो उनके खिलाड़ियों के दिमाग में यह बात जरूर होगी, क्योंकि जिस तरीके से मेजबान टीम ने उनको मात दी है वो सच में कमाल की बात है। ऐसी हार किसी के भी दिमाग में काफी लंबे समय तक रहती है।’

भारतीय तेज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी: संजय बांगर

संजय बांगर ने आगे कहा कि, ‘न्यूजीलैंड इस बात से काफी निराश होगा कि जिस तरीके से भारतीय तेज गेंदबाजों ने उन्हें परेशान किया और उनका विकेट अपने नाम किया। न्यूजीलैंड टीम भी काफी चीजों को लेकर परेशान होगी।’

फिलहाल भारतीय टीम का प्रदर्शन इस सीरीज में कमाल का रहा है। सिर्फ गेंदबाजों ने ही नहीं बल्कि बल्लेबाजों ने भी अपना काम बखूबी से निभाया है। अब देखना यह होगा कि न्यूज़ीलैंड तीसरे वनडे में कैसी वापसी करती है।

close whatsapp