इन 10 गेंदबाजों पर IPL 2022 मेगा ऑक्शन में लग सकती हैं बड़ी बोलियां
आईपीएल के दूसरे चरण के बाद इस मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा, वहीं साल 2022 के आईपीएल सीजन में दो और टीमें भी दिखेंगी।
अद्यतन - अगस्त 13, 2021 9:25 अपराह्न
9. हर्षल पटेल

आईपीएल 2021 के पहले चरण में अपने लाजवाब प्रदर्शन से हर्षल पटेल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। आरसीबी से खेलते हुए हर्षल ने इस साल के आईपीएल में अब तक केवल 7 मैचों में 17 विकेट हासिल करते हुए पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। आरसीबी के लिए उन्होंने अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी की और टीम के सबसे प्रमुख गेंदबाज बन गए।
इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद हर्षल अगले आईपीएल के ऑक्शन लिस्ट में नजर आ सकते हैं क्योंकि बैंगलोर के पास पहले से ही विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। हालांकि, अंतिम ओवरों में किफायती गेंदबाजी के साथ-साथ विकेट लेने की क्षमता और निचले क्रम में बड़े शॉट मारने की काबिलियत के कारण हर्षल के लिए टीमें बड़ी बोली लगा सकती हैं।