'King' और 'Prince' ये सारी चीजें सिर्फ फैंस के लिए अच्छी है..- WTC फाइनल से पहले विराट कोहली ने दे डाला ऐसा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘King’ और ‘Prince’ ये सारी चीजें सिर्फ फैंस के लिए अच्छी है..- WTC फाइनल से पहले विराट कोहली ने दे डाला ऐसा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 7 जून से द ओवल में खेला जाएगा।

Virat Kohli Shubman Gill (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli Shubman Gill (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और शुभमन गिल इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल में विराट कोहली ने दो बैक टू बैक शतक लगाए थे। वहीं शुभमन गिल ने तीन शतक जड़ सर्वाधिक रन बनाते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। दोनों ही खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पिछले टेस्ट मैच में शतक भी जड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दोनों ही खिलाड़ी बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। क्रिकेट फैंस विराट कोहली को किंग तो वहीं शुभमन गिल को प्रिंस का टैग दे चुके हैं। फैंस द्वारा दिए गए इस टैग को लेकर विराट कोहली ने हाल ही में बड़ा बयान दिया है।

सीनियर खिलाड़ी का काम युवाओं को बेहतर बनाने का होता है- विराट कोहली

विराट कोहली का मानना है कि किसी भी सीनियर खिलाड़ी का काम युवाओं के खेल को बेहतर बनाने का होता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल से पहले विराट कोहली ने आईसीसी पर बात करते हुए कहा, ‘किंग और प्रिंस के ये टैग और उस तरह की सभी चीजें जनता और फैंस के देखने के लिए बहुत अच्छी है। लेकिन मुझे लगता है कि किसी भी सीनियर खिलाड़ी का काम युवाओं को बेहतर बनाने में मदद करना है। और उन्हें वह अंतर्दृष्टि देना है जो आपने आपने पूरे करियर में हासिल की है।’

वह एक प्यारा लड़का है- विराट कोहली

शुभमन गिल इस साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल तीनो ही फॉर्मेट में भारत के लिए शतक जड़ चुके हैं। शुभमन गिल वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं।

शुभमन की तारीफ करते हुए विराट कोहली ने कहा, ‘जब तक कोई व्यक्ति उसकी तरह सीखने के लिए उत्सुक है तब तक वह ठीक रहेगा क्योंकि वह सीखना चाहता है कि, इसे हाई लेवल पर कैसे करना है और लगातार प्रदर्शन करना है।’

‘वह एक प्यारा लड़का है और वह आश्चर्यजनक रूप से अच्छा खेल रहा और मैं चाहता हूं कि वह इसे टेस्ट मैच में भी ऐसा ही जारी रखे। उसके पास हाई लेवल पर प्रदर्शन करने की अद्भूत क्षमता और स्वभाव है।’

 

close whatsapp