BGT 2024-25: मुझे ऐसा लगता है कि गलती से विराट कोहली मुझसे टकरा गए थे: सैम कोंस्टास - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024-25: मुझे ऐसा लगता है कि गलती से विराट कोहली मुझसे टकरा गए थे: सैम कोंस्टास

सैम कोंस्टास ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए।

BGT 2024-25 (Pic Source-X)
BGT 2024-25 (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली को चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास से जानबूझकर टकराते हुए देखा गया था। तमाम लोगों ने विराट कोहली के इस हरकत की जमकर आलोचना की। क्रिकेट फैंस इस बात से काफी निराश थे कि विराट कोहली ने आखिर क्यों यह कदम उठाया?

दरअसल, जब सैम कोंस्टास खेल के पहले दिन बल्लेबाजी कर रहे थे, तब विराट कोहली को उनसे जानबूझकर टकराते हुए देखा गया। इसके बाद सैम कोंस्टास भी थोड़े गुस्से में नजर आए। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद सैम कोंस्टास ने इस पूरे हादसे को लेकर अपना पक्ष रखा है।

सैम कोंस्टास के मुताबिक, विराट कोहली उनसे गलती से टकरा गए थे और इसके बाद उन्हें भी गुस्सा आ गया था। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मैच प्रेजेंटेशन के दौरान सैम कोंस्टास ने कहा कि, ‘मैं अपने ग्लव्स को देख रहा था। मुझे ऐसा लगता है कि वो गलती से मुझे टकरा गए थे। और यह सब क्रिकेट में होता है।’

कोहली पर आईसीसी ने लगाया बड़ा जुर्माना

बहरहाल, विराट कोहली की इस हरकत के लिए उन पर आईसीसी ने बड़ा जुर्माना लगाया है। विराट कोहली की 20 फीसदी मैच फीस काटी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली लेवल 1 के दोषी पाए गए हैं। मैच फीस के अलावा उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।

विराट कोहली ने ICC की नियमावली के आर्टिकल 2.1 का उल्लंघन किया है, जिसके तहत मैदान में कोई भी खिलाड़ी अनुचित तरीके से अन्य प्लेयर के साथ शारीरिक संपर्क में नहीं आ सकता। कोई प्लेयर जानबूझकर विपक्षी खिलाड़ी की तरफ चलकर आता है या फिर किसी खिलाड़ी या अंपायर को कंधे से धक्का मारता है तो वह सजा का भागी होगा।

सैम कोंस्टास ने खेली 60 रनों की तूफानी पारी

इस मुकाबले में युवा खिलाड़ी सैम कोंस्टास ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल समाप्त होने पर 6 विकेट खोकर 311 रन बना लिए हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?