'आईपीएल की सबसे अच्छी चीज..'- विराट और गंभीर के बीच हुए विवाद पर अब वसीम जाफर ने ली चुटकी - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आईपीएल की सबसे अच्छी चीज..’- विराट और गंभीर के बीच हुए विवाद पर अब वसीम जाफर ने ली चुटकी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 18 रनों से जीत दर्ज की।

Virat Kohli Gautam Gambhir Wasim Jaffer (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli Gautam Gambhir Wasim Jaffer (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया पिछला मुकाबला काफी ज्यादा रोमांच से भरा हुआ था। RCB के खिलाफ 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 19.5 ओवर में 108 रनों पर ऑलआउट हो गई, और रॉयल चैलेंजर्स ने 18 रनों से शानदार जीत हासिल की।

विराट कोहली और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी अमित मिश्रा और नवीन उल हक के बीच जुबानी जंग मैच के दौरान ही शुरू हो गई थी। जो मैच खत्म होने के बाद और ज्यादा बढ़ गई जिसमें फिर LSG के मेंटोर गौतम गंभीर भी शामिल हो गए।

मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच जुबानी जंग देखी गई जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर ने अब दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

कोहली-गंभीर की जंग पर वसीम जाफर ने दिया ऐसा रिएक्शन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के बाद आईपीएल ने विराट कोहली और गौतम गंभीर पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया। वहीं नवीन उल हक पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई जुबानी जंग पर काफी सारे खिलाड़ी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई जंग के बाद वसीम जाफर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वसीम जाफर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे के साथ नजर आ रहे हैं। वसीम जाफर ने लिखा है, ‘आईपीएल का सबसे अच्छा हिस्सा है – खेल के बाद का कैच अप।’

यहां देखें वसीम जाफर का वो ट्वीट-

वसीम जाफर ने अपने इस पोस्ट में विराट कोहली और गौतम गंभीर के नाम का उल्लेख नहीं किया है। लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है कि वसीम जाफर ने दोनों दिग्गजों के बीच हुई जुबानी जंग पर मजेदार अंदाज में चुटकी ली है।

close whatsapp