जून 20- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
क्रिकेट की दुनिया में 20 जून 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।
अद्यतन - Jun 20, 2023 4:00 pm

1. एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन में बारिश डालेगी खलल
एशेज सीरीज (Ashes Series) का पहला टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन के अंत तक 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 174 रनों की जरूरत है। लेकिन आखिरी दिन के खेल में बारिश खलल डालते हुए नजर आ सकती है। पांचवें दिन बारिश की संभावना है। वहीं तूफान आने की उम्मीद भी जताई जा रही है। इस वजह से खेल देरी से शुरू हो सकता है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
2. बांग्लादेश ने इन दो खिलाड़ियों को सौंपा NOC
आईसीसी फ्यूचर टू प्रोग्राम के चलते बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों को दूसरे देश के लीग का हिस्सा बनने की अनुमति नहीं देती है। लेकिन बांग्लादेश ने शाकिब अल हसन और लिटन दास को ग्लोबल टी-20 लीग का हिस्सा बनने के लिए NOC सौंप दिया है। BCB अध्यक्ष जालल युनूस का कहना है कि अभी हाल में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं है तो बोर्ड को खिलाड़ियों को NOC देने में कोई आपत्ति नहीं है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
3. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने की स्टुअर्ट ब्रॉड की जमकर तारीफ
एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में नजर आ रहा है। इंग्लैंड दूसरी पारी में 273 रनों पर ऑलआउट हो गई। वहीं चौथे दिन के बाद ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 174 रनों की जरूरत है। उस्मान ख्वाजा और स्कॉट बोलैंड क्रीज पर मौजूद है। स्टुअर्ट ब्रॉड ने चौथे दिन के खेल खत्म होने से पहले स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन को आउट कर बड़ी सफलता दिलाई थी। इसी बीच पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने ब्रॉड की जमकर तारीफ की है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
4. मोईन अली की चोट पर नाथन लियोन ने कह दी बड़ी बात
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में मोईन अली ने दो विकेट और दूसरी पारी में एक विकेट अपने नाम किया है। पहली पारी के दौरान मोईन अली को उंगली में चोट लग गई थी। मोईन अली के चोट को लेकर नाथन लियोन ने कहा, ‘मोईन अली के साथ मेरी सहानुभूति है। टेस्ट फॉर्मेट में 2 साल के बाद वापसी करना और लगातार गेंदबाजी करना इतना आसान नहीं है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. WTC फाइनल हार के बाद ट्वीट को लेकर अश्विन ने किया बड़ा खुलासा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा। नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। दिग्गज खिलाड़ियों और फैंस ने मैनेजमेंट के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की थी। ऑस्ट्रेलिया के जीत के बाद अश्विन ने ट्वीटर पर टीम को बधाई भी दी थी। ट्वीट को लेकर हाल ही में अश्विन ने बात करते हुए कहा है कि, उन्होंने अब जीवन को बहुत बेहतर से समझा है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. ओली रॉबिनसन के स्लेज के बाद नासिर हुसैन ने जारी की बड़ी चेतावनी
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने उस्मान ख्वाजा को स्लेज कर दिया था। जिसे लेकर क्रिकेट जगत में खूब चर्चा हो रही है। जिस पर नासिर हुसैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि स्टार तेज गेंदबाज को एशेज 2023 के दौरान अपनी इस हरकत का भुगतान करना पड़ सकता है, और उसे इसके लिए तैयार रहना चाहिए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. 1000 करोड़ के पार हुई विराट कोहली की नेटवर्थ
भारतीय स्टार खिलाड़ी विराट कोहली क्रिकेट के मैदान में खूब जलवा बिखेरते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है। हाल ही में बेंगलुरु की ट्रेडिंग और निवेश कंपनी स्टॉकग्रो ने दावा किया है कि विराट कोहली की अनुमानित कुल संपत्ति 1050 करोड़ रूपए हैं। और कोहली दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में से एक बन गए हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. केविन पीटरसन ने आईपीएल को दिया जो रूट के नए और अतरंगी शॉर्ट्स का श्रेय
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में जो रूट ने 118 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 46 रनों की अहम पारी खेली। जो रूट एशेज सीरीज में कुछ खास और नये अंदाज में शॉर्ट्स मारते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल के 16वें सीजन में जो रूट राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। हालांकि इस सीजन वह मात्र 3 मैच ही खेल पाए थे। इस बीच केविन पीटरसन का कहना है कि आईपीएल लीग ने ऐसे शॉर्ट्स खेलने में जो रूट की मदद की है।
9. टेस्ट फॉर्मेट में शादाब खान के भविष्य को लेकर चीफ सिलेक्टर ने कही यह बात
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल (2023-25) के तहत पाकिस्तान जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इसी बीच पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर हारून रशीद का कहना है कि चयन समिति कुछ व्हाइट बॉल खिलाड़ियों को रेड बॉल क्रिकेट में मौका देने का मन बना रही है। ऑलराउंडर खिलाड़ी शादाब खान उसमें पीछे नहीं है। हारून रशीद का मानना है कि टेस्ट फॉर्मेट में शादाब खान का भविष्य शानदार है।
10. पाकिस्तान के कारण ही अब तक नहीं हुई है वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा
वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेगी है नहीं इस पर संशय बना हुआ है। बीसीसीआई ने अब तक वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा नहीं की है। शेड्यूल में हो रही देरी को लेकर एक बीसीसीआई अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट्स पर कहा है कि, पाकिस्तान जो चाहे कह सकता है लेकिन इस शेड्यूल में देरी के लिए सिर्फ वहीं जिम्मेदार है।