जब फैंस ने बोला विराट कोहली मात्र 95 रनों से शतक बनाने से चूके
आईपीएल के दूसरे फेज के पहले मैच में 5 रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली
अद्यतन - Sep 20, 2021 9:00 pm

भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले की धार बिल्कुल खत्म होते हुए नजर आ रही है। आईपीएल के दूसरे फेज में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पहले मैच में भी विराट का बल्ला नहीं चला और वे मात्र 5 रन बनाकर KKR के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर LBW आउट हो गए। टॉस जीतकर विराट कोहली ने पिच को देखते हुए बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद सभी फैंस विराट के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठे थे।
सस्ते में आउट हुए विराट कोहली, प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया विकेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की टीम की तरफ से विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करने के लिए आए। वहीं केकेआर की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत वरुण चक्रवर्ती ने की। वहीं, दूसरे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी करने के लिए आए। ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने शानदार चौका लगाया जिसके बाद पूरे स्टेडियम में कोहली-कोहली का शोर होने लगा।
हालांकि, अगली ही गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंद पर विराट कोहली LBW आउट हो गए। विराट कोहली ने अंपायर के फैसले पर DRS भी लिया लेकिन वो उनके कुछ काम नहीं आया, रिव्यू में साफ पता चल रहा था कि विराट आउट थे जिसके बाद उन्हें निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
खबर लिखे जाने तक आरसीबी की टीम पावरप्ले खत्म होने तक दो विकेट के नुक़सान पर 41 रन बना चुकी थी। पावरप्ले के आखिरी ओवर में आरसीबी के दूसरे सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी लॉकी फर्गुसन की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को कैच थमा बैठे। पडिक्कल ने 20 गेंद में 22 रनों की पारी खेली। विराट कोहली के आउट होते ही सोशल मीडिया पर उनके फैन्स ने जमकर लताड़ा और मजेदार प्रतिक्रिया भी दिए।
यहां देखिए फैंस की मजेदार प्रतिक्रियाएं;
#ViratKohli to RCB fans after coming to bat.#RCBvsKKR pic.twitter.com/wkJyyn6UeN
— The Irish (@TheIndi96354629) September 20, 2021
https://twitter.com/RealBeingTeJan/status/1439958942407290881?s=19
https://twitter.com/GoatRo45/status/1439958176086982659?s=19
#ViratKohli missed his Century
By just 5runs cool 😎 95runs— who are you (@kannada_films7) September 20, 2021
Being Viratian Is Soo Difficult 💔😭#ViratKohli #IPL2021 #RCB pic.twitter.com/j0gBaOeSvk
— Pʀᴀɴᴇᴇᴛʜ 🔱¹⁸ (@Praneeth_Vk_18) September 20, 2021
https://twitter.com/upentastic/status/1439957461817958406?s=19
https://twitter.com/Rishabhpantl7/status/1439957271937622022?s=19
@imVkohli Virat sir I am with you. You are champion 🏆 batsman. You have motivated me always form past 5-6 years. I believe in you. Just a bad phase but I am sure that next match you will score 75+ runs. ❤❤😍😍 #RCBvsKKR #ViratKohli #RCBCamp @RCBTweets
— Pankaj karmakar (@Pankajk80463833) September 20, 2021
Hui hui hui #ViratKohli #RCBvsKKR #KKRvRCB @GaurangBhardwa1 pic.twitter.com/0ZK83CSeCn
— Tulasidas Khan (@tulsidaaskhaan) September 20, 2021
#ViratKohli missed his century by just only 95 runs
Well played champ 👍🏻#RCBvsKKR pic.twitter.com/DDzPNbDJwp
— Shoaib🖤 (@ShoaibS78) September 20, 2021