टी-20 वर्ल्ड कप 2022: हॉलीवुड तक पहुंचा भारत बनाम पाकिस्तान मैच का क्रेज; देखिए ड्वेन जॉनसन ने इस भिंड़ंत को लेकर क्या कहा - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: हॉलीवुड तक पहुंचा भारत बनाम पाकिस्तान मैच का क्रेज; देखिए ड्वेन जॉनसन ने इस भिंड़ंत को लेकर क्या कहा

भारत और पाकिस्तान 23 अक्टूबर को MCG में अपने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 अभियान की शुरुआत करेंगे।

India v Pakistan and Dwayne Johnson (Image Source: Getty Images)
India v Pakistan and Dwayne Johnson (Image Source: Getty Images)

हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन ने जारी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बहुप्रतीक्षित और सबसे बड़े भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है। क्रिकेट के खेल के दो बड़े प्रतिद्वंद्वी 23 अक्टूबर को मेलबर्न के प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में जारी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 मुकाबले में आमने-सामने होंगे, और इस मैच को लेकर उत्साह हॉलीवुड में भी नजर आ रहा है।

दरअसल, ड्वेन जॉनसन इस समय अपनी आगामी डीसी सुपरहीरो फिल्म ब्लैक एडम का प्रचार कर रहे हैं, जो 21 अक्टूबर से दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज जो जाएगी। पूर्व पेशेवर पहलवान ने अपनी फिल्म के प्रचार के लिए वर्ल्ड कप के प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स के साथ डील की है।

इस बीच, स्टार स्पोर्ट्स ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के आगामी भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें जॉनसन ने इस भिड़ंत को एक क्रिकेट मैच से बढ़कर बताया है, जिसका इंतजार पूरी दुनिया करती है।

स्टार स्पोर्ट्स ने 18 अक्टूबर को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जहां भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मैचों के कुछ यादगार पल बैकग्राउंड में चल रहे हैं, वहीं ड्वेन जॉनसन इस वीडियो में हाई-प्रोफाइल मुकाबले के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता बताया है।

हॉलीवुड सुपरस्टार ने इस वीडियो में कहा: “जब सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी टकराते हैं, तो दुनिया थम जाती है। यह केवल एक क्रिकेट मैच नहीं है, बल्कि इससे कहीं ज्यादा है। यह भारत बनाम पाकिस्तान भिड़ंत का समय है।”

यहां देखिए वीडियो –

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत और पाकिस्तान के स्क्वॉड पर डालिए एक नजर –

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, स्टैंडबाय खिलाड़ी: उस्मान कादिर, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी। स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर।

close whatsapp