IND vs AUS: रवींद्र जडेजा की नो बाॅल से परेशान होकर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान कहा, भारत को यह महंगा…
जडेजा बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में काफी सारी नो बाॅल फेंक चुके हैं।
अद्यतन - Mar 1, 2023 9:49 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के दौरान भारत की तरफ से लगातार नो बाॅल फेंक रहे रवींद्र जडेजा ने कुछ खास खुश नजर नहीं आ रहे हैं।
बता दें कि जडेजा अब तक सीरीज के तीन मैचों के दौरान 8 नो बाॅल फेंक चुके हैं। साथ ही इन खिलाड़ियों पर कई बार कंगारू खिलाड़ी आउट हुए थे। तो वहीं इंदौर में खेले जा रहे 1 मार्च से तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन जडेजा की एक गेंद पर नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की गिल्लियां उड़ चुकी थी, लेकिन यह गेंद नो बाॅल निकली और उन्हें जीवनदान मिल गया।
सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार नो बाॅल फेंक रहे रवींद्र जडेजा को लेकर सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात-चीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। गावस्कर ने कहा- यह मैच में एक ऐसा कार्य है जिसे स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है।
गावस्कर ने आगे कहा- उन्हें इस सीरीज के दौरान मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा जा चुका है। मुझे लगता है कि पारस म्हाम्ब्रे को उनके साथ बैठना होगा और उन्हें पीछे से गेंदबाजी करनी होगी। अगर ऐसा ही रहा तो यह भारत को काफी भारी पड़ सकता है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच, पहले दिन का हाल:
गौरतलब है कि मैच में भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए पैर पर कुल्हाड़ी मारने के समान था। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने रोहित एंड कंपनी पहली पारी में मात्र 109 रन पर सिमट गई।
भारत के पांच बल्लेबाज तो दहाई के अंत तक भी नहीं पहुंच पाए। टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा 22 रन विराट कोहली ने बनाए। इसके अलावा शुभमन गिल ने 21 और उमेश यादव ने 17 रनों का योगदान दिया।
दूसरी तरफ मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात की जाए तो स्पिनरों ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट अपने नाम किए। कंगारू टीम की ओर से सबसे ज्यादा 5 विकेट मैथ्यू खुनेमन ने लिए। इसके अलावा नाथन लियोन 3 और टाॅड मर्फी ने 1 विकेट लिया।
इसके बाद दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 54 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं और टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। क्रीज पर इस समय पीटर हैंड्सकाॅम्ब 7 और कैमरन ग्रीन 6 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की तरफ से चारों विकेट स्पिनर रवींद्र जडेजा ने निकाले हैं।