‘इसी निचले स्तर तक आप जा सकते हैं…’- वेस्टइंडीज खिलाड़ियों पर बुरी तरह भड़के कार्लोस ब्रेथवेट!
क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप का नहीं है वेस्टइंडीज।
अद्यतन - जुलाई 2, 2023 4:45 अपराह्न

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का आगामी वर्ल्ड कप में भाग लेने का सपना टूट गया है। वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप क्वालीफायर के पिछले मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद सुपर-6 के तीनों ही मुकाबलों में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा है। हार की हैट्रिक के चलते टीम के पास एक भी अंक नहीं जिसके चलते वह वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है।
क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेगी। जिम्बाब्वे और श्रीलंका इस वक्त वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने के रेस में सबसे आगे नजर आ रही है। वेस्टइंडीज के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पूर्व कप्तान क्रार्लोस ब्रेथवेट ने बड़ा बयान दिया है।
व्हाइट बॉल क्रिकेट में काफी समय से परेशानियां रही है- ब्रेथवेट
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 स्टेज में वेस्टइंडीज के निराशाजनक प्रदर्शन को याद करते हुए कहा कि, व्हाइट बॉल क्रिकेट में पिछले कुछ समय से वेस्टइंडीज का स्तर गिरता जा रहा है।
कार्लोस ब्रेथवेट ने आईसीसी पर बात करते हुए कहा, ‘यह लंबे समय से चल रहा है, जाहिर है एक और फॉर्मेट टी-20 पिछले साल भी (सुपर-12 स्टेज) में छूट गया था। इसलिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में पिछले काफी समय से परेशानियां रही है। मुझे लगता है यह सबसे निचला स्तर है जहां तक आप जा सकते हैं।’
यह भी पढ़े- रातों-रात आप एक बेहतरीन टीम नहीं बन सकते- शाई होप ने दिया वेस्टइंडीज के बाहर होने पर बड़ा बयान
एक दशक से हमने अच्छा नहीं खेला है- इयान बिशप
वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इयान बिशप का मानना है कि वेस्टइंडीज ने पिछले एक दशक से वनडे फॉर्मेट में अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है। इयान बिशप ने ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा, ‘हमने शायद एक दशक से शीर्ष देशों के खिलाफ लगातार अच्छा वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।’
‘मुझे पता है कि कैरेबियन में कुछ आत्मनिरीक्षण हो रहा है। लेकिन यह क्या करता है, यह बताता है कि हम किस स्थिति में हैं। 12 से कुछ सेंकड और हमें प्रतिनिधित्व को वापस वहीं लाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है जहां उसे होना चाहिए।’