कौन है ये सुपर क्यूट फैन, जिसे SRH के हर मैच में स्पॉट कर लेता है कैमरामैन - क्रिकट्रैकर हिंदी

कौन है ये सुपर क्यूट फैन, जिसे SRH के हर मैच में स्पॉट कर लेता है कैमरामैन

SRH टीम के मैच में चश्मा लगाए एक क्यूट फैन होती है हर बार स्पॉट।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

IPL में काफी समय बाद SRH टीम का इस बार धाकड़ प्रदर्शन देखने को मिला है, जहां इस टीम की बल्लेबाजी ने जमकर सुर्खियां बटोरी है। वहीं अब ये टीम प्लेऑफ में अपना दम दिखाना के लिए तैयार है, इस बीच हैदराबाद टीम की एक फैन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। जो हर मैच में स्पॉट होती है, उस फैन के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

KKR टीम को रोकना होगा SRH के बल्लेबाजों को

जी हां, आज IPL 2024 पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा, जहां SRH टीम का सामना KKR से होगा। वहीं कोलकाता टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी, हैदराबाद के बल्लेबाजों पर रोक लगाना। जहां इस सीजन ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन बेहद धाकड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं, जो KKR टीम के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। ये मैच शाम 7:30 बजे शुरू हो जाएगा और अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा। उसके बाद कल RCB बनाम RR के बीच एलिमिनेटर मैच होगा।

आखिर कौन है SRH टीम की ये CUTE फैन?

*SRH टीम के मैच में चश्मा लगाए एक क्यूट फैन होती है हर बार स्पॉट।
*हैदराबाद टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की बहन ये सुपर क्यूट फैन।
*इस फैन का नाम कोमल शर्मा है, भाई अभिषेक को जमकर करती हैं सपोर्ट।
*हाल ही में कोमल शर्मा की कुछ तस्वीरें शुभमन गिल के साथ भी आई थी।

एक नजर डालते हैं इस तस्वीर पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr.Komal sharma (@komalsharma_20)

SRH के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ उनकी बहन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr.Komal sharma (@komalsharma_20)

टीम इंडिया में दस्तक देना शुरू कर चुके हैं अभिषेक शर्मा

जिस तरह से इस बार अभिषेक शर्मा ने SRH के लिए बल्लेबाजी के है, उसे देखकर ये लग रहा है कि उन्हें कभी भी टीम इंडिया के लिए चुन लिया जाएगा। अभिषेक ने इस सीजन हैदराबाद टीम के लिए 467 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से कुल 3 अर्धशतक निकले हैं। साथ ही उन्होंने अपने टीम के साथी ट्रेविस हेड के साथ मिलकर बतौर ओपनर इस सीजन कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें सालों तक याद रखा जाएगा।

close whatsapp