तीन मुख्य कारण आखिर क्यों मयंक यादव को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में किया जाना चाहिए शामिल
मयंक यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से दो मैच खेले हैं और उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए हैं।
अद्यतन - अप्रैल 3, 2024 6:57 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अभी तक काफी अच्छी गेंदबाजी की है और कई लोगों का दिल जीता है। मयंक यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से दो मैच खेले हैं और उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए हैं।
मयंक यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपना डेब्यू लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ किया था और उन्होंने इस मैच में तीन विकेट झटके थे। यही नहीं 2 अप्रैल को खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी इस युवा खिलाड़ी ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और तीन बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई थी। मयंक यादव की गेंदबाजी की तमाम लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि 2 जून से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में मयंक यादव को भी शामिल किया जाना चाहिए।
बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। बहुत जल्द इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की भी घोषणा हो सकती है। आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारणों के बारे में कि आखिर क्यों इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की भारतीय टीम में मयंक यादव को भी शामिल किया जाना चाहिए।
1- मयंक यादव के पास काफी गती है

तमाम दिग्गज खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा मयंक यादव की गति ने प्रभावित किया है। बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मयंक यादव ने 156.7 केएमपीएच की गति से गेंद फेंकी थी। यह इस सीजन की अभी तक की सबसे तेज गेंद है। यही नहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पहले आईपीएल मैच में मयंक यादव ने अपने पहले ओवर में 150 केएमपीएच की गति से गेंद फेंकी थी।
इसके अलावा उन्होंने इस मैच के अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद 155.8 केएमपीएच की गति से गेंद फेंकी थी। इस समय भारतीय टीम के पास ऐसा कोई भी गेंदबाज नहीं है जो लगातार 150 केएमपीएच के ऊपर की गति से बिल्कुल सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी कर पाए। यही वजह है कि मयंक यादव को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए।