3 ऐसी आईपीएल टीमें जो चुन सकती हैं डेविड वॉर्नर को बतौर हेड कोच
आइए इन टीमों के बारे में जानते हैं
अद्यतन - सितम्बर 24, 2025 8:34 अपराह्न
2. कोलकाता नाइट राइडर्स

तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने आगामी सीजन से पहले अपना इस्तीफा दे दिया है जिसके कारण नाइट राइडर्स भी एक अच्छे और समझदार कोच की तलाश में हैं। 2025 में एक शर्मनाक सीजन के बाद कोलकाता आशा करेगी कि वे 2024 के कारनामे को एक बार फिर दोहराएं, और चौथी बार यह कप अपने नाम करें।
अभिषेक नायर, जो सालों से इस फ्रेंचाइजी से करीब से जुड़े हुए हैं, असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, मेंटर ड्वेन ब्रावो सपोर्ट स्टाफ में बने रहेंगे। इसी कारणवश वॉर्नर कोलकाता के लिए एक अच्छे हेड कोच के रूप में उभर सकते हैं। उनके पास अंतर्राष्ट्रीय लीगों में खेलने और टी-20 मैचों के दबाव को पढ़ने का हुनर भी है। नाइट राइडर्स के इतिहास को देखते हुए यह बात जाहिर है कि वे वॉर्नर जैसे खिलाड़ी को अपने दल का हिस्सा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।