IPL 2024: आखिर क्यों रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या का कप्तान बनना MI के लिए है मास्टर स्ट्रोक, तीन पॉइंट्स में समझिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: आखिर क्यों रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या का कप्तान बनना MI के लिए है मास्टर स्ट्रोक, तीन पॉइंट्स में समझिए

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया।

Hardik Pandya. (Image Source: BCCI-IPL)
Hardik Pandya. (Image Source: BCCI-IPL)

आज यानी 15 दिसंबर को मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए अपनी टीम का कप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया है। बता दें, हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान सौंपी गई है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया। अब आगामी संस्करण में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

तमाम फैंस इस चीज को लेकर काफी हैरान है कि आखिर क्यों हार्दिक पांड्या को आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस टीम का कप्तान बनाया गया है जब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने पिछले कई संस्करणों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। हालांकि आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारणों के बारे में कि आखिर क्यों मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाकर काफी अच्छा फैसला लिया है।

1- हार्दिक पांड्या का आईपीएल में कप्तान के रूप में है काफी अच्छा रिकॉर्ड

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2022 और 2023 सीजन में हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी की थी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

यही नहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन के फाइनल में भी अपनी जगह बनाई। हालांकि फाइनल में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। जब गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था तब तमाम लोगों ने फ्रेंचाइजी के इस फैसले की जमकर आलोचना की थी।

हालांकि हार्दिक पांड्या ने अपनी शानदार कप्तानी से तमाम आलोचकों की बोलती बंद कर दी। कुछ ऐसा ही हमें इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण में भी देखने को मिल सकता है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp