वह तीन बड़े मौके जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बातों से काफी ज्यादा इमोशनल हो गए फैंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

वह तीन बड़े मौके जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बातों से काफी ज्यादा इमोशनल हो गए फैंस

महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 200 से अधिक मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी की है।

 

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए भी धोनी ने फ्रेंचाइजी को चार बार ट्रॉफी जीतवाई है। आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल में इस वक्त चेन्नई सुपर किंग्स 5 जीत और 10 पॉइंट्स के साथ पहले पायदान पर है।

एमएस धोनी के नेतृत्व में CSK इस सीजन पांचवी बार ट्रॉफी उठाती हुई नजर आ सकती है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब बात करते हैं तो उनका हर शब्द काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। धोनी के साथी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे का कहना है कि धोनी जब बोलते हैं तब आप केवल एक ही चीज कर सकते हो और वो हैं उन्हें चुपचाप सुनना।

धोनी के शब्द कभी-कभी फैंस को काफी ज्यादा इमोशनल भी कर देती है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 49 रनों से शानदार जीत दर्ज की। ईडन गार्डन स्टेडियम में भारी मात्रा में CSK फैंस सिर्फ धोनी के लिए वहां मौजूद थे।

धोनी ने जीत के बाद फैंस का शुक्रियादा करते हुए कहा था, ये सारे फैंस पीली जर्सी में मुझे विदाई दे रहे हैं। धोनी के इन शब्दों ने फैंस को काफी ज्यादा इमोशनल कर दिया था। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको वो तीन मौकों के बारे में बताने वाले हैं जब धोनी ने अपनी बातों से फैंस को काफी ज्यादा इमोशनल कर दिया था।

1. यह मेरे करियर का आखिरी पड़ाव है- महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में 7 विकेट से जीत के बाद धोनी ने अपने संन्यास का हिंट देते हुए फैंस को इमोशनल कर दिया था।

महेंद्र सिंह धोनी ने जीत के बाद कहा था, ‘जो भी कहा और किया है यह अब मेरे करियर का आखिरी पड़ाव है, इसलिए इसका आनंद लेना है। यहां बहुत अच्छा लग रहा है। फैंस ने हमें बहुत प्यार और स्नेह दिया है। वह हमेशा मुझे देरी से सुनने के लिए इंतजार करते हैं।’

Page 1 / 3
Next

close whatsapp