वह तीन बड़े मौके जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बातों से काफी ज्यादा इमोशनल हो गए फैंस - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

वह तीन बड़े मौके जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बातों से काफी ज्यादा इमोशनल हो गए फैंस

महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 200 से अधिक मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी की है।

2. जिस दिन मैं अपना बैग पैक करूंगा उसके बाद मैं अपने बाइक से खुश रहूंगा- धोनी

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

2015 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को काफी ज्यादा निराशा झेलनी पड़ी थी। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी पर काफी ज्यादा सवाल उठे थे।

अपनी कप्तान पर उठते सवालों को लेकर जवाब देते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था, ‘लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं या मैंने क्या किया है मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि मैं खेल का मजा लेने के लिए खेलता हूं। मैं इस बात से परेशान नहीं होता कि मैंने कितने रन बनाए। जिस दिन मैं अपना बैग पैक करूंगा, मैं इसे पैक कर लूंगा और फिर मैं अपने बाइक पर खुश रहूंगा।’

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp