लाखों रुपये में बिका था धोनी का वो 'बैट', जिसके दम पर वर्ल्ड कप चैंपियन बनी थी टीम इंडिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

लाखों रुपये में बिका था धोनी का वो ‘बैट’, जिसके दम पर वर्ल्ड कप चैंपियन बनी थी टीम इंडिया

2 अप्रैल 2011 को भारत ने 28 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए वर्ल्ड कप जीता था।

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

2 अप्रैल का दिन हर भारतीय क्रिकेट के लिए काफी स्पेशल है। साल 2011 में इसी दिन भारत ने 28 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए वनडे वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने पहला वर्ल्ड कप 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीता था।

फिर महेंद्र सिंह धोनी ने लाखों-करोड़ों फैंस का बरसों का सपना सच करते हुए अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। 2011 वर्ल्ड कप में धोनी का विनिंग शॉट आज भी फैंस के दिमाग में तरोताजा है। लेकिन क्या आपको पता है? धोनी ने जिस बल्ले से वर्ल्ड कप में भारत के जीत की कहानी लिखी थी, वह ऑक्शन में 72 लाख में बिकी थी।

72 लाख रूपए में बिका था धोनी का बल्ला

2011 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान कुलेशखरा के खिलाफ छक्का जड़ भारत को वर्ल्ड कप जीतवाया था। धोनी द्वारा लगाया गया वह शॉट भारतीय क्रिकेट के इतिहास में आइकॉनिक शॉट के रूप में शुमार है।

उस वर्ल्ड कप के बाद जुलाई 2011 में एक ऑक्शन आयोजित किया गया था। ऑक्शन में धोनी के उस बल्ले की बोली लगी जिसे अंत में 100,000 पाउंड में बेचा गया। जिसकी कीमत भारतीय करेंसी में लगभग 72 लाख रुपये थी। आपको बता दें इन रूपयों का इस्तेमाल धोनी के चैरिटेबल फाउंडेशन के कार्यों में किया गया था।

कुछ इस तरह भारत ने जीता था 2011 वर्ल्ड कप

2011 वर्ल्ड कप फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को जहीर खान ने पावरप्ले में ही बड़ा झटका दिया था। जब टीम ने 17 रन पर पहला विकेट गंवा दिया था। जिसके बाद तिलकरत्ने दिलशान ने (33 रन) और कुमार संगकारा ने (48 रन) बनाकर टीम के लिए अहम योगदान दिया। फिर श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने वर्ल्ड कप फाइनल में 88 गेंदो में 103 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसके बल पर श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 274 रन बोर्ड पर लगाए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीम इंडिया के ओपनर वीरेंद्र सहवाग दूसरी ही गेंद पर आउट गए वहीं सचिन भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। जिसके बाद गौतम गंभीर ने 97 रनों की पारी खेल भारत की पारी को संभाली। उस समय गंभीर और विराट कोहली के बीच 109 रनों की साझेदारी हुई।

विराट कोहली के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रिज पर आए। धोनी ने 79 गेंदो में 8 चौके और दो छक्कों की मदद से 91 रनों की नाबाद पारी खेली। और वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह ने 21 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

close whatsapp