Tilak Varma को चेन्नई के नाम से आई Dhoni की याद, तो बल्लेबाज को वरुण-सुंदर के घर से चाहिए खाना
सोशल मीडिया पर टीम इंडिया का खास वीडियो शेयर किया गया है।
अद्यतन - Jan 24, 2025 3:51 pm

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें Tilak Varma पर ज्यादा फोकस किया गया है। ऐसे में तिलक ने वीडियो में एक ऐसी बात बोल दी है, जो धोनी के फैन्स को काफी पसंद आएगी। साथ ही बल्लेबाज ने टीम के 2 खिलाड़ियों से खास डिमांड भी कर दी है।
Tilak Varma के लिए चेन्नई का मतलब Dhoni
सोशल मीडिया पर टीम इंडिया का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सभी खिलाड़ी कोलकाता से चेन्नई की यात्रा कर रहे हैं। जहां इस वीडियो में Tilak Varma ने कहा कि- चेन्नई का नाम सुनते ही दिमाग में पहला नाम माही भाई यानी की धोनी का आता है, उसके बाद ही सब कुछ आता है। आगे तिलक ने कहा कि-टीम में 2 खिलाड़ी चेन्नई से हैं, वो वरुण और सुंदर हैं। ऐसे में मुझे वरुण के घर से डोसा चाहिए, तो सुंदर के घर से डिनर चाहिए। दूसरी ओर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का चेन्नई के होटल में हुआ शानदार स्वागत, इस दौरान देखने को मिली फैन्स की भी भीड़।
आप भी देखो Tilak Varma का ये वीडियो
तिलक ने खास पोस्ट शेयर किया है ये आज
साल 2024 शानदार रहा था तिलक के लिए
*साल 2024 में तिलक ने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।
*इस दौरान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में लगातार 2 शतक लगाए थे।
*साथ ही उनको MI टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले फिर से रिटेन भी किया था।
*वहीं अब वो इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं।
कब खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच?
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच कोलकाता में हुआ था, जिसे भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। वहीं अब दोनों टीमों के बीच अगला टी20 मैच 25 तारीख को है, जो चेन्नई में खेला जाएगा। ऐसे में SKY की टीम का फोकस जीत की कहानी लिखने पर होगा, तो इंग्लिश टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी। इस टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।