आज पता चल ही गया सभी को, तिलक वर्मा हैं इस समय रोहित शर्मा के सबसे खास खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज पता चल ही गया सभी को, तिलक वर्मा हैं इस समय रोहित शर्मा के सबसे खास खिलाड़ी

आज था टीम इंडिया का अभ्यास सत्र, छोटे से ब्रेक बाद नेट्स में लौटे खिलाड़ी।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

तिलक वर्मा ने जब से टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है, तब से उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बल्लेबाज बताया जा रहा है। साथ ही इस खिलाड़ी ने अपने बल्ले से खुद को इंटरनेशनल लेवल पर साबित कर शुरू भी कर दिया है, इस समय तिलक एशिया कप के लिए टीम इंडिया के साथ मौजूद हैं और उनकी नई तस्वीर सामने आई है।

वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिल पाई जगह

भले ही तिलक वर्मा एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हो, लेकिन उनका चयन वर्ल्ड कप 2023 के लिए नहीं हुआ है। ऐसे में अब ये खिलाड़ी आपको 19वें एशियन गेम्स में खेलता हुआ नजर आएगा, इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि तिलक को वर्ल्ड कप के लिए भी चुना जा सकता है लेकिन टीम ने सूर्यकुमार यादव के साथ जाने का फैसला किया है।

तिलक वर्मा बन चुके हैं कप्तान रोहित शर्मा के सबसे खास

*आज था टीम इंडिया का अभ्यास सत्र, छोटे से ब्रेक बाद नेट्स में लौटे खिलाड़ी।
*इस बीच टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की शेयर।
*इस तस्वीर में रोहित के साथ नजर आ रहे हैं अक्षर पटेल और तिलक वर्मा।
*तिलक वर्मा ज्यादातर रहते हैं रोहित के साथ, हिटमैन से मिलती हैं उन्हें टिप्स भी।

रोहित शर्मा की इस तस्वीर में मौजूद हैं तिलक वर्मा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

केएल राहुल ने टीम इंडिया के साथ किया अभ्यास

दूसरी ओर सभी फिटनेस टेस्ट पास कर केएल राहुल एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं, साथ ही आज उन्होंने टीम के साथ में अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया। जहां उन्होंने जमकर बल्लेबाजी की, वहीं अभ्यास सत्र से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी केएल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। वहीं एशिया कप 2023 में टीम इंडिया अब अपने सुपर-4 के मुकाबले खेलेगी, जहां टीम का सामना पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश से होगा। सुपर-4 में टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान से होगा, जो 10 तारीख को खेला जाएगा।

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर किया है केएल राहुल ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?