इंस्टा पर Tilak Varma ने लिखी खास बात, फैन्स के साथ शेयर किए अपने जज्बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंस्टा पर Tilak Varma ने लिखी खास बात, फैन्स के साथ शेयर किए अपने जज्बात

बैक टू बैक शतक जड़ने वाले Tilak Varma ने खास इंस्टा पोस्ट किया शेयर।

Tilak Varma (Image Credit- Instagram)
Tilak Varma (Image Credit- Instagram)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में जीत की कहानी लिखी, तो दूसरी ओर इस सीरीज में Tilak Varma और संजू का बल्ला जमकर बोला। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, तो आखिरी मैच जीतने के बाद तिलक ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है।

2 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं Tilak Varma ने

Tilak Varma ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में बैक टू बैक शतक ठोके हैं, साथ ही इस सीरीज में उन्होंने सबसे 280 रन बनाए थे। ऐसे में तिलक को आखिरी मैच में शतक लगाने के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला, साथ ही सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी इसी बल्लेबाज के नाम गया। वहीं टीम इंडिया ने लगातार चौथी टी20 जीती है, टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अभी तक जिम्बाब्वे, श्रीलंका, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज में हरा दिया है।

Tilak Varma ने इंस्टा पर लिखी खास बात

*बैक टू बैक शतक जड़ने वाले Tilak Varma ने खास इंस्टा पोस्ट किया शेयर।
*जहां इस पोस्ट में शामिल थी तिलक की शतक के जश्न वाली सभी तस्वीरें।
*कैप्शन में लिखा- अविश्वसनीय एहसास! विशेष दिन, पूरी टीम को बधाई
*तिलक ने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड की तस्वीर भी शेयर की।

आप भी देखो Tilak Varma का इंस्टाग्राम पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tilak Varma (@tilakvarma9)

बल्लेबाज ने अवॉर्ड के साथ शेयर की ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tilak Varma (@tilakvarma9)

संजू के लिए गजब की रही ये सीरीज

जी हां, संजू सैमसन के लिए ये टी20 सीरीज काफी गजब की रही, जहां इस सीरीज में संजू ने कई उतार और चढ़ाव देखे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू ने शतक लगाया था, उसके बाद दूसरे और तीसरे टी20 मैच में ये बल्लेबाजज बिना खाता खोले आउट हो गया था। वहीं चौथे टी20 मैच में सूंज ने फिर से शतक लगा दिया, जिसके बाद उनके फैन्स में खुशी की लहर है। तो संजू की IPL टीम यानी की राजस्थान टीम भी उनके लिए लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रही है।

close whatsapp