IPL 2023: आगामी सत्र के लिए यह पांच खिलाड़ी हो सकते हैं कायरन पोलार्ड के सबसे बेहतरीन विकल्प - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: आगामी सत्र के लिए यह पांच खिलाड़ी हो सकते हैं कायरन पोलार्ड के सबसे बेहतरीन विकल्प

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक रहा था।

Tim David, Sam Curran and Ben Stokes (Pic Source-Twitter)
Tim David, Sam Curran and Ben Stokes (Pic Source-Twitter)

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक रहा था। उन्होंने 14 मुकाबलों में सिर्फ चार मैच जीते थे। बता दें, मुंबई फ्रेंचाइजी ने अभी तक 5 बार IPL कप अपने नाम किया है।

बता दें, 15 नवंबर को टीम के विस्फोटक बल्लेबाज कायरन पोलार्ड ने IPL से संन्यास ले लिया। अब सवाल यह उठता है कि टीम अगले सत्र में उनकी जगह किस खिलाड़ी को अपने दल में शामिल करेगी।

बता दें, कायरन पोलार्ड ने 13 सत्र MI के साथ खेले हैं और उन्होंने कई मुकाबलों में अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई है। हालांकि पिछला सत्र उनका इतना अच्छा नहीं रहा और इसी वजह से उन्होंने IPL से संन्यास ले लिया।

यह रहे कुछ नाम जो मुंबई इंडियंस में कायरन पोलार्ड के प्रतिस्थापन हो सकते हैं:

1- टिम डेविड

Tim David. (Photo Source: IPL/BCCI)
Tim David. (Photo Source: IPL/BCCI)

टिम डेविड ने अपना IPL डेब्यू 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की तरफ से किया था। उन्होंने उस सत्र में मात्र एक मुकाबला खेला। हालांकि 2022 में इस शानदार बल्लेबाज को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला। उन्होंने MI की ओर से काफी बेहतरीन बल्लेबाजी की।

बता दें, पिछले सत्र में पोलार्ड की जगह टिम डेविड को प्लेइंग XI में शामिल किया गया। उन्होंने कुल 8 मुकाबलों में 37.20 के औसत से 186 रन बनाए। शायद यही वजह है कि फ्रेंचाइजी ने आगामी सत्र के लिए उन्हें रिटेन किया है।

टीम के पास पहले से ही रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन, और डेवाल्ड ब्रेविस मौजूद है और अब टिम डेविड के होने से उनकी बल्लेबाजी लाइन अप और भी मजबूत हो गई है।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp