टिम पेन को एक लड़की के कारण छोड़नी पड़ी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी
जल्द ही लोगों के सामने आ सकते हैं पेन के वो मैसेज।
अद्यतन - Nov 19, 2021 10:59 am

क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब वो आपको द एशेज में कप्तानी करते हुए नहीं दिखेंगे। वहीं इस फैसले को लेकर टिम पेन ने एक प्रेस वार्ता की और इसमें वार्ता के दौरान उन्होंने कप्तानी छोड़नी की वजह बताई, वहीं पेन के इस फैसले से हर कोई हैरान है।
टिम पेन ने कप्तानी छोड़ने की वजह बताई
17 तारीख को द एशेज के शुरूआती 2 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान हुआ था, जिसमें पेन को टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन अब 8 दिसम्बर से शुरू हो रही एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम को नया कप्तान मिलेगा और टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। टिम पेन को टीम की जिम्मेदारी साल 2018 में दी गई थी, जब स्टीव स्मिथ पर गेंद से छेड़छाड़ के कारण बैन लगा था।
*टिम पेन ने साथ काम करने वाली लड़की को भेजे थे गलत मैसेज।
*साल 2017 का था ये पूरा, जब टिम पेन ने भेजे थे ये सभी मैसेज।
*अहम सीरीज से पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला का मुश्किल है- पेन।
*जल्द ही लोगों के सामने आ सकते हैं पेन के वो मैसेज।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी करना पड़ा ट्वीट
JUST IN: Tim Paine stands down as captain of the Australian Men's Test team…
More to come… #Ashes
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 19, 2021
यहां सुने पूरा बयान
#BREAKING: Tim Paine has announced he will step down as Captain of the Australian Test team.
He read a statement but did not take any questions from the media.@WINNews_Tas pic.twitter.com/57fBcDKvZp
— Brent Costelloe (@brentcostelloe) November 19, 2021
टिम पेन ने कप्तानी छोड़ने के दौरान मांगी माफी
वहीं टिम ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उन्होंने अपने परिवार से बात कर के ये फैसला लिया है, साथ इस दौरान उन्होंने अपने फैन्स से भी माफी मांगी है। इससे पहले भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया काफी बार विवादों में रहा है और टीम को इससे पहले भी कप्तान बदलना पड़ा था। पेन से पहले टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ के हाथों में थी, लेकिन गेंद के साथ छेड़छाड़ के कारण उनपर पूरी तरह से बैन लगा दिया था और उनका करियर खत्म होने के कगार पर आया गया था। इस मामले में उनके साथ डेविड वॉर्नर भी शामिल थे और दोनों को काफी ट्रोल किया गया था।