DD vs CSG Match Prediction- कौन जीतेगा आज का TNPL मैच Dindigul Dragons vs Chepauk Super Gillies के बीच?

TNPL 2023: मैच 11, DD vs CSG मैच भविष्यवाणी – कौन जीतेगा आज का टीएनपीएल मैच डिंडीगुल ड्रैगन्स और चेपॉक सुपर गिल्लीज के बीच?

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 में 21 जून का मुकाबला डिंडीगुल ड्रैगन्स और चेपॉक सुपर गिल्लीज के बीच खेला जाएगा।

DD vs CSG (Photo Source: TNPL)
DD vs CSG (Photo Source: TNPL)

Tamil Nadu Premier League 2023 का 11वां मैच डिंडीगुल ड्रैगन्स (DD) और चेपॉक सुपर गिल्लीज (CSG) के बीच खेला जाएगा। डिंडीगुल ड्रैगन्स ने पिछले मैच में सीचम मदुरै पैंथर्स के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। सीचम मदुरै पैंथर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। डिंडीगुल ड्रैगन्स ने 35 गेंदे शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

वहीं चेपॉक सुपर गिल्लीज को पिछले मैच में कोवई किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। चेपॉक सुपर गिल्लीज पहले बल्लेबाजी करे हुए 126 रन ही बना पाई थी। और कोवई किंग्स ने साई सुदर्शन की शानदार पारी के बल पर जीत दर्ज की। दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले में शानदार खेल दिखाना चाहेगी।

DD vs CSG TNPL, 2023  मैच डिटेल्स (Match Details)

मैच- डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम चेपॉक सुपर गिल्लीज

दिन और समय- 21 जून, दोपहर 3ः15 बजे

जगह- एनपीआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनकोड एप

पिच रिपोर्ट(Pitch Report):

एनपीआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे गति और उछाल के साथ आती है जिसका फायदा बल्लेबाज उठा सकते हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाज कमाल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं, और जैसे ही खेल आगे बढ़ेगा स्पिनर भी बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम चेपॉक सुपर गिल्लीज फुल स्क्वॉड(Full Squad):

डिंडीगुल ड्रैगन्स (DD):

बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), एस अरूण, हेमंत कुमार, विमल खुमार, बूपति कुमार, आदित्य गणेश, एमई तमिल ढिलेपन, अफ्फान खादर, रोहन भूत्रा, सरथ कुमार, पी विग्नेश, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), वीपी दिरान, जी किशोर, एम मथिवन्न, वरूण चक्रवर्ती, पी श्रवण कुमार, अद्वैत शर्मा, शिवम सिंह, सुबोथ भाटी

चेपॉक सुपर गिल्लीज (CSG):

आर सीबी, राजागोपाल सतीश, एस संतोष शिव, संजय यादव, यू शशिदेव, बी ईयप्पन, बाबा अपराजीत (कप्तान), हरिश कुमार, लोकेश राज, माथन कुमार, नारायण जगदीशन, रंजन पॉल, रॉकी बी, एम विजू अरूल, राहिल शाह, रोहित राम, एम सिलम्बरासन

डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम चेपॉक सुपर गिल्लीज संभावित प्लेइंग 11:

डिंडीगुल ड्रैगन्स (DD):

शिवम सिंह, विमल कुमार, एस अरूण, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), आदित्य गणेश, श्रवण कुमार, सुबोथ भाटी, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), भूपति कुमार, एम मथिवनन, वरूण चक्रवर्ती

चेपॉक सुपर गिल्लीज (CSG):

प्रदोष पॉल, नारायण जगदीशन (कप्तान व विकेटकीपर), संतोष शिव, बाबा अपराजीत, संजय यादव, शशिदेव, हरिश कुमार, आर रोहित, लोकेश राज, राहिल शाह, एम सिल्मबरासन

यहां देखें Dindigul Dragons vs Chepauk Super Gillies Live Score– 

(DD vs CSG Best Performers संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी):

संभावित बेस्ट बल्लेबाज:

बाबा इंद्रजीत:

बाबा इंद्रजीत ने पिछले मैच में 48 गेंदो में 7 चौके और 4 छक्को की मदद से 78 रनों की नाबाद पारी खेली थी। बाबा इंद्रजीत एक बार फिर डिंडीगुल ड्रैगन्स के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज:

वरूण चक्रवर्ती:

वरूण चक्रवर्ती ने पिछले मैच में सीचम मदुरै पैंथर्स के खिलाफ 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया था। वरूण चक्रवर्ती आगामी मैच में भी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

कौन जीतेगा मैच-

डिंडीगुल ड्रैगन्स चेपॉक सुपर गिल्लीज के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।

close whatsapp