TNPL 2023: मैच 8, DD vs SMP मैच भविष्यवाणी – कौन जीतेगा आज का टीएनपीएल मैच डिंडीगुल ड्रैगन्स और सीचम मदुरै पैंथर्स के बीच?
तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 का आठवां मैच डिंडीगुल ड्रैगन्स और सीचम मदुरै पैंथर्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - जून 18, 2023 3:58 अपराह्न

तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2023 में 18 जून का दूसरा मुकाबला डिंडीगुल ड्रैगन्स (DD) और सीचम मदुरै पैंथर्स (SMP) के बीच खेला जाएगा। सीचम मदुरै पैंथर्स को नेल्लई रॉयल किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं डिंडीगुल ड्रैगन्स ने पिछले मुकाबले में रूबी त्रिची वारियर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। आगामी मुकाबले में सीचम मदुैर पैंथर्स वापसी करना चाहेगी वहीं डिंडीगुल ड्रैगन्स फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी।
DD vs SMP TNPL, 2023 मैच जानकारी:
मैच- डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम सीचम मदुरै पैंथर्स
दिन और समय- 18 जून, रात 7ः15 बजे
जगह- एनपीआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनकोड एप
पिच रिपोर्ट
एनपीआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे गति और उछाल के साथ आती है जिसका फायदा बल्लेबाज उठा सकते हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाज कमाल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं, और जैसे ही खेल आगे बढ़ेगा स्पिनर भी बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।
DD vs SMP डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम सीचम मदुरै पैंथर्स फुल स्क्वॉड
डिंडीगुल ड्रैगन्स (DD):
बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), एस अरूण, हेमंत कुमार, विमल खुमार, बूपति कुमार, आदित्य गणेश, एमई तमिल ढिलेपन, अफ्फान खादर, रोहन भूत्रा, सरथ कुमार, पी विग्नेश, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), वीपी दिरान, जी किशोर, एम मथिवन्न, वरूण चक्रवर्ती, पी श्रवण कुमार, अद्वैत शर्मा, शिवम सिंह, सुबोथ भाटी
सीचम मदुरै पैंथर्स (SMP):
हरि निशांत, एस कार्तिक (विकेटकीपर), शिजित चंद्रन, जगतीसन कौशिक, कृष जैन, वाशिंगटन सुदंर, पी सरवनन, बालू सूर्या, मुरूगन अश्विन, स्वप्निल सिंह, वी गौतम, वी आदित्य, एंटन ए सुभिक्षान, के दीबन लिंगेश, देव राहुल, सुधन कंडेपन, गुरजापनीत सिंह, अजय कुष्णा, एम आयुष, एस श्री अभिषेक
DD vs SMP डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम सीचम मदुरै पैंथर्स संभावित प्लेइंग 11:
डिंडीगुल ड्रैगन्स (DD):
शिवम सिंह, विमल कुमार, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), आदित्य गणेश, एम सार्थ कुमार, सुबोथ भाटी, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), भूपति वैष्णा कुमार, एम मथिवनन, वरूण चक्रवर्ती, एस अरूण
सीचम मदुरै पैंथर्स (SMP):
एस कार्तिक (विकेटकीपर), हरि निशांत, दीबन लिंगेश, वाशिंगटन सुदंर, जगतीशन कौशिक, स्वप्निल सिंह, सुधन कंडेपन (कप्तान), मुरूगन अश्विन, देव राहुल, गुरजाप्रीत सिंह, बालू सूर्या
(DD vs SMP Best Performers) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
शिवम सिंह:
शिवम सिंह ने पिछले मैच में रूबी त्रिची वारियर्स के खिलाफ 30 गेंदो में 6 चौके और 3 छक्को की मदद से 46 रनों की पारी खेली थी। सीचम मदुैर पैंथर्स के खिलाफ भी शिवम सिंह शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज:
वरूण चक्रवर्ती:
वरूण चक्रवर्ती ने पिछले मैच में रूबी त्रिची वारियर्स के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिया था। आगामी मुकाबले में भी वरूण चक्रवर्ती फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
डिंडीगुल ड्रैगन्स सीचम मदुरै पैंथर्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।
![]()