Ashes 2023: क्या इंग्लैंड के बल्लेबाज लॉर्ड्स टेस्ट में गली क्रिकेट खेल रहे थे? Mark Taylor ने कहा 'सवाल तो उठेंगे' - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: क्या इंग्लैंड के बल्लेबाज लॉर्ड्स टेस्ट में गली क्रिकेट खेल रहे थे? Mark Taylor ने कहा ‘सवाल तो उठेंगे’

मार्क टेलर ने बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के विकेट पर अपनी राय दी।

Mitchell Starc (Photo Source: Twitter)
Mitchell Starc (Photo Source: Twitter)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और कमेंटेटर मार्क टेलर ने कहा है कि लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे Ashes 2023 टेस्ट की तीसरी सुबह इंग्लैंड के बल्लेबाजी पतन पर सवाल उठाए जाने लाजमी है। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत 278/4 पर करने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम 325 रनों पर सिमट गई।

जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बारिश से बाधित तीसरा दिन 130/2 पर समाप्त किया, और कुल मिलाकर 221 रनों की बढ़त के साथ दिन का खेल समाप्त किया। इस बीच, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा बेन स्टोक्स और उनकी टीम ने तीसरे दिन अपने विकेट मेहमान टीम को बेहद आसानी से दिए और उन्होंने मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी पर सवाल उठेंगे: Mark Taylor

मार्क टेलर ने ‘वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स’ पर कहा: ‘मुझे लगता है कि इंग्लैंड के टॉप छह में से चार या पांच बल्लेबाज पुल शॉट या हुक शॉट खेलते हुए आउट हुए। एक समय इंग्लैंड का स्कोर 188/1 था। नाथन लियोन की गैरमौजूदगी के बावजूद उन्होंने 34 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए।

यहां पढ़िए: स्टीव स्मिथ को स्लेज करने के चक्कर में खुद का मजाक उड़वा बैठे जॉनी बेयरस्टो

इसलिए इस चीज पर लोगों का ध्यान जाना वाजिब है, और इंग्लैंड को भी इस पर गौर करना होगा। और फिर तीसरे दिन 61 ओवर पुरानी गेंद थी, और नाथन लियोन के नहीं होने के कारण ऑस्ट्रेलिया थोड़ा दबाव में था, लेकिन फिर इंग्लैंड ने मात्र 47 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए, तो निश्चित रूप से उनसे सवाल पूछे जाएंगे।’

बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो ने खराब शॉट खेलते हुए विकेट गंवाए

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के विकेट पर भी अपनी राय साझा की। मार्क टेलर ने आगे कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत में ही विकेट मिल गये। बेन स्टोक्स – तीसरे दिन की दूसरी गेंद लेकिन उनकी पहली ही गेंद पर दूसरी स्लिप में कैमरून ग्रीन द्वारा शानदार कैच लपके जाने के बाद मिचेल स्टार्क को अपना विकेट गंवा बैठे, जिससे ऑस्ट्रेलिया को बढ़त मिली। ड्रिंक्स के बाद जॉनी बेयरस्टो अजीब शॉट खेलते हुए मिड-ऑन पर कैच आउट हुए और फिर ट्रैविस हेड ने दो विकेट लेकर इंग्लैंड के निचले क्रम की कमर तोड़ दी और अचानक यह ऑस्ट्रेलिया के लिए एक शानदार सुबह बन गई।’

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp