KKR vs SRH मैच के बाद वायरल हो रहे ये फनी मीम्स । CricTracker Hindi

KKR vs SRH, Top 10 Memes: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

KKR ने SRH को 80 रनों के विशाल अंतर से हराया

KKR vs SRH (Photo Source: IPL)
KKR vs SRH (Photo Source: IPL)

आईपीएल 2025 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों के भारी अंतर से हराया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी कते हुए एसआरएच के सामने 201 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम सिर्फ 120 रनों पर ऑलआउट हो गई। टूर्नामेंट में यह सनराइजर्स हैदराबाद की तीसरी हार है।

वेंकटेश-रिंकू की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

केकेआर की शुरुआत खराब रही और पैट कमिंस ने क्विंटन डी कॉक को सस्ते में आउट कर दिया। इसके बाद सुनील नारायण भी 7 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, इसके बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। इससे टीम को संभलने में काफी मदद मिली। जीशान अंसारी ने रहाणे को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। केकेआर कप्तान ने 27 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्के की मदद से 38 रनों की पारी खेली।

वहीं रघुवंशी भी 50 रनों की पारी खेलने के बाद कामिंदु मेंडिस का शिकार बने। हर्षल पटेल ने उनका एक बेहतरीन कैच पकड़ा। इसके बाद वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। दोनों ने 91 रनों की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 200 तक पहुंचा दिया।

अय्यर ने 29 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वहीं रिंकू सिंह 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं एसआरएच की ओर से शमी, कमिंस,जीशान, हर्षल और कामिंदु मेंडिंस ने 1-1 विकेट हासिल किया।

हैदराबाद की खराब बल्लेबाजी

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की बेहद खराब शुरुआत हुई। टीम ने सात ओवर के अंदर ही अपने चार बड़े विकेट गंवा दिए। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसका नतीजा रहा कि टीम अंत तक उबर नहीं पाई और 201 रनो का पीछा करते हुए 120 रन पर ऑल आउट हो गई।

टीम के लिए कामिंदु मेंडिस ने 27 रनों की पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 33 रन बनाए। केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। आंद्रे रसेल को 2 विकेट मिले, जबकि हर्षित राणा और सुनील नारायण ने 1-1 विकेट चटकाया।

यहां देखें सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं

 

 

 

 

close whatsapp