इन 3 मौकों पर भारतीय कप्तान कर चुके हैं अजीब बैटिंग ऑर्डर पर बल्लेबाजी - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन 3 मौकों पर भारतीय कप्तान कर चुके हैं अजीब बैटिंग ऑर्डर पर बल्लेबाजी

तो ये हैं वो तीन मौंके 

Rahul Dravid (Image Credit- Twitter)
Rahul Dravid (Image Credit- Twitter)

क्रिकेट के खेल में कप्तान की बड़ी ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वह ना सिर्फ मैदान पर तुरंत निर्णय लेता है बल्कि टीम के साथ-साथ मैच के दौरान किस प्रकार की योजनाए बनानी है, इन बारे में भी सोचता है। इसके साथ ही वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहता है।

तो वहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको तीन ऐसे मौके बताने जा रहे हैं, जब भारतीय कप्तान टीम के लिए एक अजीब बलल्लेबाजी क्रम पर बल्लेबाजी करने आए। तो आइए शुरू करते हैं-

1. राहुल द्रविड़ बनाम पाकिस्तान 2006 लाहौर टेस्ट

Rahul Dravid (Image Credit- Twitter)

राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट के कुछ महान बल्लेबाजों में शुमार है, जो क्रिकेट की दुनिया में द वाॅल के नाम से प्रसिद्ध हैं। वह कुछ ऐसे बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं जिन्हें गेंदबाज गेंदबाजी करना पसंद नहीं करते थे। तो वहीं आपको बता दें कि साल 2006 के पाकिस्तान दौरे पर लाहौर टेस्ट में राहुल द्रविड़ ओपनिंग करते हुए नजर आए थे।

बता दें कि अधिकतर टेस्ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़ नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते थे, लेकिन इस मैच में वह वीरेंद्र सहवाग के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आते हैं। तो वहीं इस मैच के बारे में जानकारी दें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 679/7 पर अपनी पारी घोषित की।

तो वहीं इसके जबाव में भारतीय टीम की ओर से करारा जबाव देते हुए वीरेंद्र सहवाग ने 247 गेदों में 254 रनों की पारी खेली, तो द्रविड़ ने 233 गेंदों में 128 रनों की पारी खेली, लेकिन बारिश की वजह से यह मैच ड्राॅ पर खत्म हुआ था।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp