3 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें यूनियन बजट की घोषणा के बाद उठाना पड़ा बड़ा वित्तीय नुकसान - क्रिकट्रैकर हिंदी

3 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें यूनियन बजट की घोषणा के बाद उठाना पड़ा बड़ा वित्तीय नुकसान

1 फरवरी को भारत सरकार ने 2025-26 के यूनियन बजट की घोषणा की।

Dhoni, Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Pic Source-X)
Dhoni, Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Pic Source-X)

1 फरवरी को भारत सरकार ने 2025-26 के यूनियन बजट की घोषणा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन व्यक्तियों के लिए आयकर समाप्त करके एक बड़ी राहत दी है, जो वार्षिक रूप से 12 लाख रुपए तक कमाते हैं। निर्मला सीतारमण के इस फैसले के बाद कई लोग खुश हैं।

हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें इस फैसले के बाद काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, नए प्रस्तावित आयकर विधायक का उद्देश्य कर कानून को सरल बनाना है। लेकिन यह उच्च आय वाले व्यक्तियों के लिए कोई छूट प्रदान नहीं करता है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं तीन क्रिकेटर्स के बारे में, जिन्हें अलग-अलग यूनियन बजट की घोषणा के बाद वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है।

3- सचिन तेंदुलकर (2012-13 बजट इंपैक्ट)

Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)
Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)

2012-13 का यूनियन बजट उच्च आयकर स्लैब और संपत्ति कर नीतियों को पेश किया गया, जिसने दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद की आय पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला। सचिन तेंदुलकर उस समय भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर थे, जिनकी कुल संपत्ति 160,000,000 अमेरिकी डॉलर थी।

एक करोड़ रुपए से अधिक कमाई करने वाले व्यक्तियों के लिए नया कर उनके ब्रांड एंडोर्समेंट और व्यावसायिक निवेश से होने वाली भारी आय पर सीधे प्रभाव डालता था। उच्च मूल वाले संपत्तियों पर संपत्ति कर की शुरुआत से उनके रियल एस्टेट और लग्जरी संपत्ति के स्वामित्व पर प्रभाव पड़ा।

2011 में, एक आयकर न्यायाधिकरण ने उन्हें विज्ञापनों से होने वाली आय पर कटौती का दावा करने की अनुमति दी, उन्हें आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80RR के तहत “अभिनेता” के रूप में मान्यता दी। हालांकि, 2012-13 के बजट की कड़ी कर नीतियों ने उनके विभिन्न उद्यमों से कुल लाभ को कम कर दिया।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp